---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात में बदल सकता है मौसम का मिजाज, 20 मार्च से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना; जानें IMD का अपडेट

गुजरात के आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के बाद कई जिलों में फिर माहौल बदलने वाला है। अप्रैल महीने में राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है। इसी बीच, आईएमडी ने कई क्षेत्रों में लू का अलर्ट भी जारी किया है।

---विज्ञापन---

Gujarat Weather: उत्तर गुजरात और पूर्वी गुजरात के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। कच्छ में अधिकतम तापमान भी 39 से 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में पारा 39 से 40 डिग्री के आसपास भी रह सकता है। इसके अलावा मध्य गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। अप्रैल महीने में राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है। 19 अप्रैल के बाद राज्य में गर्मी बढ़ सकती है। 10 मई के आसपास समुद्र तट पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ भयंकर तूफान आने की भी संभावना जताई गई है। बता दें, 20 मार्च से मौसम विभाग ने भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना जतताई है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात आने की संभावना है। गुजरात के कई इलाकों में अप्रैल महीने में हवा और चक्रवात के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावना है। अप्रैल के महीने में मौसम बदल सकता है। 14 अप्रैल के बाद तेज हवाएं चल सकती हैं। 19, 20 और 21 अप्रैल को समुद्र का तापमान बढ़ सकता है। 26 अप्रैल को बहुत गर्मी पड़ सकती है।

---विज्ञापन---

तापमान में उतार-चढ़ाव

गांधीनगर में कुछ दिनों पहले ठंड का असर दिखा था, लेकिन पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शहरवासियों को इस समय दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इस मौसम का असर राज्य की राजधानी में भी महसूस किया गया। उधर, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसम में बदलाव आया है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पारा गिर रहा है। उधर, पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।

इसका असर पूरे दिन महसूस किया गया और शनिवार को सुबह का तापमान 21.4 डिग्री रहा, जबकि शाम का तापमान 37.6 डिग्री रहा। उधर, रविवार को तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह का तापमान थोड़ा बढ़कर 22 डिग्री हो गया, जबकि शाम का तापमान एक डिग्री गिरकर 36.5 डिग्री हो गया। वहीं, रात में ठंड का सामना करने वालों को दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि 21 से 23 मार्च तक राज्य में गर्मी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गुजरात में भीषण गर्मी के बीच लू की चेतावनी, IMD ने बताया कैसे रहेंगे अगले 3 दिन

First published on: Mar 17, 2025 07:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola