गुजरात में इन दिनों फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। राज्य के शहरों में आसमान से गर्मी बरस रही है। अहमदाबाद से लेकर राजकोट तक सभी बड़े शहरों का तापमान 41-45 के बीच है। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में अगले 4 दिनों तक बारिश होने के कई आसार नहीं हैं। इसके अलावा हफ्ते के अंदर ही राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
राजकोट में 42 डिग्री तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में बीते दिन सबसे अधिक तापमान राजकोट में दर्ज किया गया, जो 42 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ के भी कई हिस्सों में तापमान काफी ज्यादा था। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं, गुजरात के ज्यादातर शहरों में 22 से लेकर 25 अप्रैल तक तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा गुजरात के तटीय इलाकों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनेगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात के सूरत में 2.30 घंटे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा फैसला
5 जिलों में पारा 41 के पार
मौसम विभाग के अहमदाबाद केंद्र के निदेशक ए.के. दास के अनुसार राज्य में लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी में तपना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि गुजरात में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 3 दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि 24 तारीख तक दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय इलाकों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण बेचैनी होने की संभावना है। 22 अप्रैल से कच्छ, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर, अमरेली और उत्तर गुजरात के इलाकों में तापमान 41-44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines