गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। जहां पिछले कुछ दिनों से राज्य के जिलों में बेमौसम बारिश हो रही है, वहीं अब फिर से मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक राज्य में तापमान अधिक रहेगा। इसके अलावा, विभाग ने 8 अप्रैल 2025 तक हीटवेव की स्थिति को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर मौसम विभाग ने कच्छ-सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के इलाकों में हीटवेव की चेतावनी दी है। इसके साथ ही, गुजरात के तटीय इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
गुजरात में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि आज राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल से 6 दिनों तक गुजरात में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात में लू चलने की संभावना है। इतना ही नहीं, IMD ने पोरबंदर में लू को लेकर 4 और 5 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजकोट और पोरबंदर में भी 6 से 8 अप्रैल तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज हीटवेव के चलते कच्छ, राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ और भावनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पोरबंदर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल 3 अप्रैल को कच्छ, जूनागढ़, राजकोट में येलो अलर्ट और पोरबंदर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 4 अप्रैल और 5 अप्रैल को लू के कारण जूनागढ़, राजकोट और कच्छ में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पोरबंदर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6, 7 और 8 अप्रैल को लू चलने के कारण बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा, मोरबी, जूनागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कच्छ, राजकोट और पोरबंदर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के स्कूल में रोबोट टीचर की एंट्री, छात्रों को मिल रहा नया अनुभव
बारिश की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने 3 अप्रैल तक वलसाड, नवसारी, नर्मदा, तापी, सूरत, डांग, अरावली, दाहोद, छोटा उदेपुर, महिसागर, पंचमहल, भरूच, अमरेली, वडोदरा, आनंद, भावनगर, बोटाद, गिर सोमनाथ सहित गुजरात राज्य के जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसे समय में बादल छाए रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines