गुजरात के स्कूल में रोबोट टीचर की एंट्री, छात्रों को मिल रहा नया अनुभव
गुजरात के राजकोट में एक स्कूल में छात्रों को पढ़ाने के लिए रोबोट टीचर की एंट्री हुई है। ये रोबोट टीचर छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में पढ़ाता है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

गुजरात से इन दिनों अक्सर कुछ न कुछ नया देखने और सुनने को मिल रहा है। ताजा मामला गुजरात के राजकोट से सामने आया है। यहां एक स्कूल में छात्रों को पढ़ाने के लिए रोबोट टीचर की एंट्री हुई है। इस स्कूल में जल्द ही टेक्नोलॉजी-बेस्ड टीचिंग मेथड के जरिए रोबोट टीचर द्वारा छात्रों को पढ़ाया जाएगा। टीचिंग का यह नया मेथड छात्रों में पढ़ाई को लेकर एक नया उत्साह बढ़ाने का काम करेगा। चलिए इसके बारे में और ज्यादा जानते हैं।
Rajkot : સ્કૂલના 550થી વધુ બાળકોને રોબોટ ભણાવે છે । Gujarat First
– રાજકોટના સામાકાંઠા વિસ્તારમાં આવેલી ન્યુ ફ્લોરા સ્કૂલ દ્વારા રોબોટ બનાવવામાં આવ્યો
– ધોરણ પાંચ ના અંગ્રેજી માધ્યમના વિદ્યાર્થીઓ ને રોબોટ ભણાવે છે
– સ્કૂલ દ્વારા સાડા ત્રણ લાખના ખર્ચે રોબોટ બનાવવામાં આવ્યો
-… pic.twitter.com/D66grZKihh— Gujarat First (@GujaratFirst) April 1, 2025
रोबोट टीचर वाला यह स्कूल राजकोट के कुवाडवा रोड में स्थित है। इस स्कूल का नाम न्यू फ्लोरा स्कूल है। इस स्कूल ने एक अभिनव शिक्षा प्रणाली लागू करते हुए स्कूल में रोबोट टीचर की एंट्री की है। यह रोबोट टीचर हिंदी और अंग्रेजी में छात्रों को पढ़ाता है और उनके सवालों का जवाब भी देता है। इस रोबोट टीचर को करीब 3 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह अनोखा रोबोट टीचर भी नॉर्मल टीचर्स की तरह क्लास लेता है और छात्रों को सब्जेक्ट के बारे में समझाता है।
फिलहाल, ये रोबोट टीचर स्कूल में 550 छात्रों को पढ़ा रहा है। यह रोबोट केजी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान समेत कई विषय पढ़ाता है। रोबोट टीचर के जरिए पढ़ाने की इस कोशिश को स्कूल के छात्रों और शिक्षकों दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस रोबोट शिक्षक को विशेष रूप से कोडिंग और AI के जरिए डिजाइन किया गया है। यह न केवल पहले-रिकॉर्ड किए गए आदेशों को एग्जीक्यूट करने वाला उपकरण है, बल्कि यह छात्रों के सवालों को समझकर उनका सही और सटीक जवाब देता है। यह रोबोट हर दिन छात्रों की क्लास लेता है, ताकि छात्र टेक्नोलॉजी से सीख सकें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: