Gujarat Weather: गुजरात के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने बताया आने वाले दिनों का पुर्वानुमान

गुजरात में मानसून के अचानक आगमन से थोड़ा बहुत मौसम में बदलाव हुआ, लेकिन कुछ दिन की बारिश होने के बाद फिर से गर्मी शुरू हो गई है। आईएमडी ने आने वाले दिनों को लेकर राज्य में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी दी है। आइए जान लेते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट।

gujarat weather update (2)

विज्ञापन

गुजरात में कई दिनों की हल्की से भारी बारिश हुई है, लेकिन अब फिर से बंद हो गई है। फिर भी कई राज्यों में रिमझिम बारिश देखने को मिल ही रही है। फिलहाल, लगातार हुई बारिश से थोड़ा बहुत मौसम में बदलाव देखने को मिला है। आने वाले दिनों में भी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी कई जिलों में बारिश की आईएमडी ने संभावना जताई है। फिलहाल, मानसून में कोई एक्टिविटी अभी नहीं है। इससे पहले राज्य में मानसून अचानक आ गया, जिससे कई जगहों पर बेमौसम बारिश देखने को मिली है। 

विज्ञापन

5 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के दमन, दादरा, डांग, नवसारी, वलसाड और नगर हवेली में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, आज भरूच, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, सूरत में भारी बारिश होगी। इसके अलावा अहमदाबाद, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, पंचमहल, दाहोद में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अमरेली, भावनगर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, बोटाद, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, दीव और कच्छ में भी हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 27 जुलाई को नर्मदा, दाहोद, छोटा उदेपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं, अरावली, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेड़ा, वडोदरा, पंचमहल, भरूच, सूरत, नवसारी में यलो अलर्ट दिया गया है। 28 जुलाई को खेड़ा, वडोदरा, पंचमहल, राजकोट, मोरबी, सुरेंद्रनगर, बोटाद, अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं 29 जुलाई को वलसाड, दाहोद, अमरेली, भावनगर, नवसारी, महिसागर और साबरकांठा में यलो अलर्ट है। वहीं, 30-31 जुलाई को सौराष्ट्र, कच्छ, अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, जामनगर, खेड़ा, वडोदरा और पूरे मध्य गुजरात में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

कई जगह देखने को मिला जलभराव

कुछ दिन बारिश न होने के बाद कल हुई बारिश ने वलसाड जिले में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। कई जगहों पर तो गाड़ी पानी में फंस कर रह गई। आफिस आने-जाने में लोगों को भी काफी परेशानी देखने को मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ