Gujarat Weather: गुजरात में मानसून को लेकर IMD का अलर्ट, इन 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

गुजरात में कुछ दिनों की बारिश ने राज्य के लोगों को काफी आराम दिया है, लेकिन अब बरसात थम सी गई है। मौसम फिर से बदलाव आ रहा है और गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश को लेकर भाविष्यवाणी की है।

gujarat weather 25 july 2025

विज्ञापन

गुजरात के अलग-अलग भागों में हल्की से भारी बारिश कुछ दिनों तक होती रही है। राज्य में कुछ दिन पहले मानसून की एक्टिविटी देखी गई थी। हालांकि, अब कोई गतिविधि नहीं है। इसलिए बारिश का दौर कम सा हो गया है। कुछ ही दिन बारिश ने हर जगह पानी से होने वाली समस्या दिखा दी थी। कहीं-कहीं ज्यादा ही जलभराव हो गया था। मौसम विभाग ने फिर भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ-साथ मानसून की एक्टिवनेस कम है, लेकिन यह कभी भी बदल सकता है।

विज्ञापन

इन जिलों में यलो-ऑरेंज अलर्ट

25 जुलाई को तापी, नर्मदा, डांग, सूरत, वलसाड में हल्की बारिश हो सकती है। 26 जुलाई को भरूच, नवसारी, सूरत, तापी, नर्मदा, अमरेली, छोटा उदेपुर, भावनगर, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, डांग में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 27 जुलाई को दाहोद, छोटा उदेपुर, पंचमहल में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, सुरेंद्रनगर, बोटाद, मेहसाणा, अरावली, खेड़ा, आनंद, राजकोट, अमरेली, नर्मदा, वलसाड, नवसारी, बनासकांठा, साबरकांठा, गांधीनगर, महिसागर, भरूच, सूरत, तापी,डांग में भी बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन

28 को बनासकांठा और साबरकांठा, में भारी बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। 29 जुलाई को मेहसाणा, साबरकांठा, कच्छ, नवसारी, बनासकांठा और वलसाड में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 30 और 31 जुलाई तक गुजरात में अच्छी बारिश देखने की मिल सकती है।

विज्ञापन

किन जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राजकोट, जूनागढ़, बोटाद, आणंद,सुरेंद्रनगर, जामनगर, द्वारका, बनासकांठा, कच्छ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। अभी राज्य में मानसून की एक्टिविटी चलेगी, लेकिन गर्मी भी बढ़ सकती है। आईएमडी के मुताबिक. मानसून थम सा गया था, लेकिन इसके अचानक एक्टिव होने राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव भी हो गया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ