Gujarat Weather: गुजरात के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कब हो सकती है मानसून की एंट्री

Gujarat Weather Update: गुजरात समेत कई राज्यों में मौसम बदल रहा है। सौराष्ट्र के अलावा दक्षिण-मध्य में जून के आखिरी सप्ताह में बारिश हो सकती है, जबकि कच्छ में आईएमडी ने बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

गाजियाबाद में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Gujarat Weather Update: गुजरात में छिटपुट बारिश हो रही है। प्री-मानसून गतिविधि के असर से राज्य में हल्की बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम बदल सकता है। इसलिए, आज राज्य के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है, जिसमें वलसाड, नवसारी, डांग और सूरत शामिल हैं। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

केरल से लेकर महाराष्ट्र तक भारत के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले पहुंचने से गुजरात में मानसून जल्दी दस्तक देगा। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में जाने-माने मौसम एक्सपर्ट परेश गोस्वामी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में अरब सागर में एक सिस्टम एक्टिव हो सकता है।

विज्ञापन

15 जून के बाद दक्षिण-पश्चिम फिर से मानसून एक्टिव हो जाएगा। हालांकि, इस सिस्टम के कारण खासकर दक्षिण गुजरात के जिलों में बारिश की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन

गुजरात में मानसून के आगमन को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जून के आखिरी सप्ताह में बारिश की संभावना है। जिसमें दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जबकि कच्छ में भी बारिश बताई गई है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

6 जून 2025 को मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

7 और 8 जून 2025 को अरावली, खेड़ा, आनंद, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ