Gujarat Weather: गुजरात के 8 जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

गुजरात में लगातार भारी बारिश हो रही है और इसी के चलते कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। चलिए जान लेते हैं आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट…

gujarat weather news

गुजरात में इन दिनों लगातार बारिश देखने को मिल रही है। राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आम जनजीवन बिल्कुल अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को आने-जानें में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जल भराव हो गया है, इसमें 2-3 दिन पहले हिम्मतनगर में भारी बारिश होने से इतना पानी भर गया कि गाड़ियां तक डूब गईं। हर जगह पानी-पानी हो गया। इसके अलावा प्रशासन ने राज्यभर में जलाशयों की स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट दिया है और उन इलाकों को लेकर जो नदियों के किनारे बसते हैं। कई गांवों में भी चेतावनी दे दी गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। गुजरात के दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, नवसारी और वलसाड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अभी सितंबर की शुरुआत हुई है, लेकिन बारिश में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन

किन जिलों में हो सकती है बारिश?

3 सितंबर को नर्मदा जिले में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 4 तारीख को छोटा उदेपुर, डांग, नर्मदा, तापी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 5 को भरूच, नर्मदा, अमरेली, बोटाद, भावनगर, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, डांग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 6 सितंबर को सूरत, नवसारी, बोटाद, भावनगर, भरूच जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

हिम्मतनगर में हालात सबसे ज्यादा खराब

हिम्मतनगर शहर में 30 अगस्त को इतनी जमकर बारिश हुई थी कि इसका सबसे ज्यादा असर शहर में देखने को मिला। गायत्री मंदिर रोड, बेरणा रोड, डेमाई रोड, महाकाली मंदिर, टीपी रोड के इलाकों में भयंकर बारिश हुई है। इन जगहों पर जलभराव भी देखने को मिला है। शहरों में बसी सोसायटियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ