गुजरात में आने वाले दिनों में हल्की से भारी हो सकती है। क्योंकि राज्य में कुछ दिनों से बहुत कम ही बारिश देखने को मिली है। कुछ दिन पहले तक मानसून की एक्टिविटी भी देखने को मिली है, जो अब बंद हो गई है। फिर भी मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों को लेकर अपना अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में फिर से सिस्टम एक्टिव हो सकता है। आज और कल शाम को हल्की बारिश आ सकती है। कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। राज्य में कुछ दिन पहले हुई बारिश ने आम लोगों को गर्मी से राहत दी है। इसके साथ ही उमस से भी काफी राहत मिली है। 

---विज्ञापन---

किन जिलों में यलो अलर्ट-ऑरेंज अलर्ट

गिर सोमनाथ, पोरबंदर, जामनगर, देवभूमि द्वारका, कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर, बोटाद, राजकोट, जूनागढ़, मोरबी में यलो अलर्ट दिया गया हैअरावली, खेड़ा, आनंद, वडोदरा, अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड में ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। 

---विज्ञापन---

27-31 जुलाई मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज छोटा उदयपुर, अमरेली, भावनगर, दाहोद, भरूच, सूरत और तापी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, नवसारी, नर्मदा, वलसाड और डांग में भी हल्की बारिश हो सकती है। आज और 31 जुलाई तक राज्य के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक राज्य में हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, ये महीना अब खत्म होने को है। अगले महीने की शुरुआत में राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य के लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने की अपील करने के साथ-साथ सतर्क रहने की अपील भी आईएमडी ने की है।  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Gujarat Weather: गुजरात के 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने बताया आने वाले दिनों का पुर्वानुमान