गुजरात में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। इसके चलते कई जिलों के इलाकों में पानी भी भर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में वडोदरा, सूरत, खेड़ा, अहमदाबाद, भावनगर, आणंद समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी है कि सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे ये तक पता नहीं चल रहा है कि सड़क कहां चली गई। आम लोगों को राहत के साथ-साथ कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। फिलहाल, राज्य में अभी भी हल्की से भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है।
कहां-कहां हो सकती है बारिश ?
29 जुलाई को सूरत, नवसारी, नर्मदा, दाहोद, पंचमहल, आनंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, तापी, भरूच, डांग जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, बनासकांठा, राजकोट, जूनागढ़, कच्छ में हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 और 31 जुलाई को जामनगर, अमरेली, कच्छ, राजकोट समेत पूरे सौराष्ट्र में थोड़ी बहुत बारिश के आसार हैं। 1 और 2 अगस्त को जामनगर, अमरेली, कच्छ, मोरबी, राजकोट, भावनगर समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अहमदाबाद, गांधीनगर, मध्य गुजरात, सूरत, नवसारी, आणंद, वडोदरा के कई जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है।
सूरत शहर की सड़कों पर पानी
सूरत शहर में इतनी बारिश हुई है कि नदी-नाले और सड़कों पर पानी ही पानी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 10 सड़कों को बंद कर दिया है। इनमें आझ मुजलाव बौधाना रोड, उटेवा गामित फलिया रोड, मोरीथा कालीबेनाल रेगामा रोड, आबा चोरा फलिया उटेवा रोड, मांगरोल से नानी नरोली, मांगरोल में लिम्बाला मोती पारदी रोड, पलसाणा तालुका में बगुमरा बालेश्वर रोड, महुवा तालुका में नलधारा सरकार फलिया से टू बेजिया फलिया, महुवरिया कंकारी मोरा रोड शामिल हैं। आम लोगों को कहा गया है कि वो दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। सूरत में कॉजवे ओवरफ्लो होने की वजह से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। कई गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Weather: गुजरात में रेड अलर्ट, IMD ने दी 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
संबंधित खबरें
TMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
1 day agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
5 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
8 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines