Gujarat Weather: गुजरात में रेड अलर्ट, IMD ने दी 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

गुजरात में फिर से मानसून की हल्की फुल्की एक्टिविटी शुरू हो गई है। इसीलिए कई जिलों में कल हल्की से भारी बारिश हुई है। आज भी आईएमडी ने कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट क्या है, आइए जान लेते हैं।

GUJARAT WEATHER UPDATE

विज्ञापन

विज्ञापन

गुजरात में बीते दिन से कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। राज्य के ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति देखने के मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट दिया है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से कई शहरों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भर गया। ओधव, वेजलपुर, खोखरा जैसे इलाकों में पानी भर गया है। आम जन जीवन एक दम अस्तव्यस्त सा हो गया है। अभी कुछ दिन पहले बारिश पर विराम लग गया था, लेकिन फिर से इसके एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश हो रही है। फिलहाल, आने वाले 6 दिनों में मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। इसी के साथ लोगों से बिना वजह बाहर न जाने की सलाह भी दी रही है।

कहां-कहां होगी बारिश ?

28 जुलाई को अरावली,बनासकांठा, साबरकांठा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेड़ा, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वलसाड, वडोदरा, आनंद, सुरेंद्रनगर, बोटाद, भावनगर, राजकोट में भारी बारिश हो सकती है। जबकि डांग, कच्छ, जामनगर, जूनागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

29 जुलाई को छोटा उदेपुर, वडोदरा, नर्मदा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वलसाड, तापी, डांग, नवसारी, कच्छ, राजकोट, अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कच्छ, राजकोट, अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ समेत राज्य के कई जिलों में हल्की का अलर्ट है। 30 से लेकर 2 अगस्त तक पूरे उत्तर गुजरात में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

किन जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मेहसाणा, पंचमहल, अहमदाबाद, अरावली, साबरकांठा, गांधीनगर और बनासकांठा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, कच्छ, पाटन, सुरेंद्रनगर, आनंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि भावनगर, जूनागढ़,  मोरबी, जामनगर, राजकोट, अमरेली, पोरबंदर, गिर सोमनाथ में हल्की बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ