Gujarat Weather: गुजरात के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया 7 जून तक का पूर्वानुमान

Gujarat Weather Update: गुजरात में अगले 7 दिनों तक उत्तर गुजरात, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में हल्की बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर, राज्य में मानसून आने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। वहीं, मौसम विभाग ने 15 दिन बाद यानी 15 जून के बाद मानसून को लेकर भविष्यवाणी की है।

gujarat heavy rain alert

gujarat heavy rain alert PIC Credit: Freepik

विज्ञापन

Gujarat Weather Update: गुजरात में पिछले दो-तीन दिनों से छिटपुट बारिश हो रही है और आज भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 जून तक छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज दक्षिण गुजरात के अलावा भावनगर, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली और छोटा उदेपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 15 दिन बाद यानी 15 जून के बाद मानसून अधिक सक्रिय हो जाएगा, इसलिए अगले 15 दिनों तक बारिश की संभावना अभी कम ही है। जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कैसा रहेगा 7 जून तक मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून 2025 को बोटाद, अमरेली, भावनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, महिसागर, दाहोद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन

2 जून 2025 को गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

3 जून 2025 को पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, भावनगर, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, आनंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

4 जून 2025 को गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, अहमदाबाद, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

5 जून को भरूच, नर्मदा, सूरत, दाहोद, भावनगर, राजकोट, गिर सोमनाथ, साबरकांठा, महिसागर, वडोदरा, डांग और वलसाड जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

6 जून 2025 को राजकोट, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

7 जून 2025 को गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, भरूच, वडोदरा, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ