Gujarat: डायल 112 जन रक्षक क्या है? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानें

गुजरात में डायल 112 की सेवा शुरू की गई है और ये सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए काम आ सकती है। इसके साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग को भी बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं इसमें और क्या-क्या सुविधाएं मिली हैं, जानिए पूरी डिटेल…

dial 112 gujarat
विज्ञापन

गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डायल 112 आपातकालीन सहायता की शुरुआत की। यह एक नए युग का एडवांस सिस्टम है और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक जरूरी कदम है। क्योंकि अब सभी तरह की सेफ्टी सर्विस के लिए एक नंबर अवेलेबल रहेगा। डायल 112 सर्विस गुजरात के लोगों को अलग-अलग तरह के टोल फ्री नंबरों से मुक्ति दिलवाएगी।

उदाहरण के तौर पर पुलिस के लिए 100, एम्बुलेंस के लिए 108, फायर सर्विस के लिए 101, महिला सहायता के लिए 181, बाल सहायता के लिए 1058, किसी भी आपदा के लिए 1070 और 1077, जो उन्हें गुमराह करते थे।

विज्ञापन

सरकार का सराहनीय कदम

डायल 112 नंबर एक हैं, लेकिन इसके अंदर कई सारी सेवाएं आपको मिल जाएंगी। गुजरात पुलिस डायल 112 नंबर के साथ एक नया सिस्टम बनाएगी। डायल-112 प्रोजेक्ट राज्य में लोगों की सुरक्षा के लिए सरकार का सराहनीय कदम है। गुजरात सरकार ने केवल 6 महीनों में इसे लागू कर दिया है।

डायल-112 से एक स्मार्ट, डेटा एनालिटिक्स, एडवांस लोकेशन ट्रैकिंग और IoT-योग्य फील्ड विजिबिलिटी के जरिए यह सिस्टम अब तेजी से रीयल टाइम फीडबैक लूप से सीखने और बदलते खतरों को बताने में मदद करेगा। इससे चाहे शहरी अपराध हों या कोई भी समस्या होती है। उसका आराम से समाधान किया जा सकता है। सबसे ज्यादा इससे महिलाओं को फायदा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ