बेटी की शादी करने से किया इनकार तो शख्स ने मां पर किया चाकू से वार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gujarat Crime News: सूरत के चौक बाजार इलाके में एक शख्स ने महिला पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला ने अपनी बेटी की शादी उससे इनकार कर दिया था।

Gujarat Crime News

Gujarat Crime News: गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चौक बाजार इलाके में एक महिला ने अपनी 21 वर्षीय बेटी की शादी विक्की उर्फ सचिन गुलाले (23) से करने से इनकार कर दिया, तो शख्स ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही सचिन गुलाले ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने अपनी बेटी की शादी उससे नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा।

कथित तौर पर महिला पर हमला करने के बाद आरोपी सचिन मौके से फरार हो गया। हालांकि, इस घटना की सूचना मिलने के बाद चौक बाजार पुलिस गुलाले को तुरंत पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला?

अहमद शेख (44) ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें सूचना मिली कि अकीला चाकू से हमले की शिकार हो गई है। जब वह और उसका बेटा अकीला के घर पहुंचे तो देखा कि अकिला का खून बुरी तरह से बह रहा था।

सचिन ने घर आकर दी थी धमकी

पीड़िता को इलाज के लिए इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकिला ने शेख को बताया कि विक्की उसके घर आया था और सानिया (बेटी) की किसी और से शादी नहीं होने देने की धमकी दी थी। हालांकि, जब अकिला ने सानिया से उसकी शादी कराने से इनकार कर दिया तो विक्की गुस्सा होकर अकिला पर चाकू से हमला कर दिया।

पुनागाम में भी एक शख्स ने महिला पर किया था चाकू से हमला

इससे पहले, सूरत के पुनागाम में इसी तरह की एक घटना में, एक 21 वर्षीय महिला को एक युवक ने कई बार चाकू मारा था, जिसके साथ वह कथित तौर पर रिश्ते में थी। पुलिस ने बताया कि हालांकि आरोपी नीलेश सौदागर को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन महिला की हालत अभी भी गंभीर है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने साथी के साथ एक होटल के कमरे में गई, जहां लड़के ने उस पर चाकू से लगातार हमला किया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के जाने के बाद होटल कर्मियों ने महिला को घायल अवस्था में देखा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ