हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

5वीं फेल...30 दिन में 5 मर्डर 3 रेप; गुजरात का 'सीरियल किलर' जानें कैसे लगा पुलिस के हाथ?

Gujarat Serial Killer Crime History: गुजरात पुलिस ने उस सीरियल किलर को दबोच लिया है, जिसने एक महीने में 5 हत्याएं करके आतंक मच रखा था। पूछताछ में उसने अपने सभी गुनाह कबूल लिए हैं। साथ ही उसने बताया कि क्या-क्या वारदातें और कहां-कहां अंजाम दी?

विज्ञापन
गुजरात में एक-एक करके अंजाम दी गई वारदातें।

Gujarat Serial Killer Rahul Karamveer Arrest: 6 राज्यों की पुलिस पीछे पड़ी, 2000 CCTV फुटेज खंगाले, तब गुजरात का सीरियल किलर पुलिस के हाथ लगा। आरोपी का नाम राहुल करमवीर जाट है। उसे गत 24 नवंबर को गुजरात के वलसाड के वापी रेलवे स्टेशन से पुलिस ने दबोचा। उसे 19 साल की लड़की के मर्डर केस में पकड़ा गया है, लेकिन उसने पूछताछ में 4 और मर्डर कबूले, जो उसने एक ही महीने में अंजाम दए थे।

यह चारों मर्डर उसने ट्रेन के अंदर किए। आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और पुलिस ने सीरियर किलर मानकर जांच कर रही है। वलसाड के पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने पुष्टि करते हुए बताया कि करमवीर को पुलिस ने तब दबोचा, जब वह बांद्रा-भुज ट्रेन में सफर कर रहा था। 5 हत्याओं में से उसने 3 महिलाओं की हत्याएं की और मारने से पहले महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया।

यह भी पढ़ें:पीछे से पकड़ा, मुंह दबोचा, उठाकर जंगल में ले गए और फिर…नर्स ने सुनाई गैंगरेप की आपबीती

विज्ञापन

कपड़ों के कारण पकड़ में आया सीरियर किलर

पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने बताया कि करमवीर से पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों हत्याएं कंफर्म की। महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट में उनसे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। वहीं पुलिस ने 19 साल की लड़की की फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू की थी। उससे बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस ने कई जांच टीमें बनाईं। इन जांच टीमों ने 2000 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले। रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में आरोपी नजर आया।

उस समय वह उन्हीं कपड़ों में दिखा, जो वहां से बरामद हुए थे, जहां लड़की की लाश मिली थी। वह लंगड़ाकर चलता दिखा। वारदात अंजाम देने के बाद वह कुछ खाने का लुत्फ उठाते हुए भी दिखा। जब आरोपी की शिनाख्त हो गई तो उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। पकड़े जाने पर करमवीर ने अपने गुनाह कबूल लिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:कार ने 5 लोगों को कुचला, 2 की मौत और 3 घायल; साध्वी निरंजन ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

यह 5 वारदातें अंजाम दी राहुल करमवीर ने

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अक्टूबर 2024 में राहुल ने सोलापुर के पास पुणे-कन्याकुमारी ट्रेन में एक महिला यात्री का यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। 25 अक्टूबर को सिगरेट को लेकर हुए विवाद के बाद कर्नाटक में बेंगलुरु-मुर्देश्वर ट्रेन में एक सहयात्री की हत्या कर दी थी। 14 नवंबर को वलसाड जिले के उदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या की।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में उसने 19 नवंबर को कटिहार एक्सप्रेस में एक 63 वर्षीय व्यक्ति की हत्या लूटपाट के इरादे से की थी। उस पर चाकू से कई वार किए थे। अपनी गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले उसने 24 नवंबर को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर मैंगलोर स्पेशल एक्सप्रेस में एक महिला की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें:बर्दाश्त न हुई बेवफाई तो प्रेमिका को कार से कुचला; पढ़ें कन्नौज नर्सिंग छात्रा हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन

अकेली देख महिलाओं को बनाता था शिकार

पूछताछ में राहुल ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशनों पर रहता था और वही पर सोता था। वह लूटपाट के इरादे से वारदातें अंजाम देता था। खासकर महिलाओं को शिकार बनाता था। उन्हें अकेला देखते ही दबोच लेता था और बलात्कार के बाद मार देता था। लूटपाट करके फरार हो जाता था। वह दिव्यांग यात्रियों के लिए बने डिब्बों में ही अपना शिकार तलाशता था।

कौन है आरोपी?

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, राहुल करमवीर जाट 5वीं फेल है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह गलत संगत में पड़ गया था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी हरकतों के कारण परिवार ने उसे छोड़ दिया था। इस साल की शुरुआत में ही वह जोधपुर की सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था। उसके खिलाफ 13 FIR दर्ज हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Amazon के कर्मचारी की शादी में मौत, दूल्हा-दुल्हन को तोहफा देते समय अचानक आया हार्ट अटैक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola