Gujarat Bharuch Road Accident: गुजरात के भरूच में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में 2 बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में सवार लोग फंस गए।
बचाव अभियान चलाए जाने तक घायलों की मौत हो चुकी थी। 4 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को कार काटकर निकालना पड़ा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकिर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके पीड़िता लोगों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।
यह भी पढ़ें:Video: टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट; झटके से 8000 फीट नीचे आई, देखें विमान में कैसे मची चीख पुकार?
मेले से लौट रहे थे कार सवार लोग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सोमवार देररात भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर हुआ। हादसे का शिकार हुए ईको कार सवार सभी लोग जंबूसर के वेडच और पांचकड़ा गांव के निवासी थे। मृतक और घायल शुक्लतीर्थ में चल रहे मेले में दर्शन करके और घूमकर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त सपनाबेन जयदेव गोहिल, जयदेव गोविंदभाई गोहिल, कीर्तिकाबेन अर्जुनसिंह गोहिल, हंसाबेन अरविंद जादव, संध्याबेन अरविंद जादव, विवेक गणपत परमार के रूप में हुई। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि उनकी मौत होने के कारणों का खुलासा हो सके।
यह भी पढ़ें:Mumbai: 80 करोड़ की 8476 किलो चांदी जब्त, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, वोटिंग से पहले बड़ी रिकवरी
सोमवार सुबह भी हुआ था एक हादसा
बता दे कि देररात हुए हादसे से पहले सोमवार सुबह को भी एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ था। आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस की भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में 6 लोग मारे गए थे। 8 लोग बुरी तरह घायल हुए थे, जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्राइवेट लग्जरी बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी कि आणंद के पास एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब साढ़े 4 बजे हादसे का शिकार हो गई। 3 लोगों की मौक पर मौत हुई थी और 3 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था।
यह भी पढ़ें:दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत; UP के बिजनौर में भीषण हादसा, झारखंड से लौट रही थी बारात
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines