---विज्ञापन---

Video: टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट; झटके से 8000 फीट नीचे आई, देखें विमान में कैसे मची चीख पुकार?

Flight Emergency Landing: अमेरिका जा रही फ्लाइट भीषण तूफान में फंस गई और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन प्लेन क्रैश होने से बच गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Emergency Landing Due To Turbulence: अमेरिका जाने वाली एक फ्लाइट अचानक टर्बुलेंस में फंस गई। जैसे ही फ्लाइट तूफान में फंसी, विमान डगमगाने लगा। डर के मारे पैसेंजर्स चीखने चिल्लाने लगे। पूरे विमान में उथल पुथल मच गई। तूफान के असर से विमान एक झटके में 8000 फीट नीचे आ गया। इतनी नीचे आकर फ्लाइट स्टेबल हुई तो यात्रियों ने सांस ली।

इसके बाद विमान के अंदर जो नजारा दिखा, उसने सभी को चौंका दिया। कहीं पैसेंजर एक दूसरे के ऊपर गिरे थे तो कहीं उनका सामान बिखरा हुआ था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार तो आप भी डर जाएंगे। यात्रियों में चीख पुकार मची है और उनका सामान इधर से उधर उड़ रहा है।

---विज्ञापन---

 

कोपेनहेगन डायवर्ट करके कराई इमरजेंसी लैंडिंग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की फ्लाइट 957 ने स्वीडन के स्टॉकहोम से संयुक्त राज्य अमेरिका के मियामी जाने के लिए उड़ान भरी थी। जब विमान ग्रीनलैंड के ऊपर था तो वह तूफान में फंस गया। इससे विमान के अंदर पैनिक क्रिएट हुआ। पैसेंजरों की जान दांव पर लग गई थी। गनीमत रही कि विमान गोते खाता हुआ नीचे आकर स्टेबल हो गया, वरना पता नहीं क्या होता।

---विज्ञापन---

पायलट ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर ATC से संपर्क किया। इसके बाद फ्लाइट को कोपेनहेगन के लिए डायवर्ट करके इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में उथल पुथल मचने से पैसेंजर्स घायल हुए हैं और उनमें दहशत फैली है। उनके सामान का भी काफी नुकसान हुआ है। पूरे विमान में पैसेंजरों का सामान, प्लेट्स, खाना बिखरा पड़ा था।

यह भी पढ़ें:Dehradun Accident: X से क्यों हटे हादसे के वीडियो? ट्रक-कार की भिड़ंत में मारे गए थे 6 लड़के-लड़कियां

---विज्ञापन---

पैसेंजरों को कोपेनहेगन में होटल में ठहराया गया

एविएशन सोर्स न्यूज़ के अनुसार, किसी पैसेंजर को गंभीर चोट नहीं लगी, लेकिन एक शख्स का सिर छत से टकरा गया था। पैसेंजरों को रेस्कयू करके प्राथमिक उपचार दिया गया है। विमान की सफाई कराई गई और सामान को समेटकर रखा गया। स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस की ओर से घटनाक्रम के बारे में बताया गया कि विमान को हुए नुकसान का आकलन नहीं लगाया जा सका है, लेकिन कोपेनहेगन एयरपोर्ट पर सर्वोत्तम सुविधाएं और काफी कर्मचारी हैं, जो पैसेंजर्स की देखभाल कर रहे हैं। पैसेंजरों को कोपेनहेगन में होटल में ठहराया गया है। पैसेंजर्स सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:Video: नर्सों के साथ अफसर के ठुमके देख डिप्टी CM भड़के; मुश्किल में फंसे वाराणसी के CMS

---विज्ञापन---

First published on: Nov 16, 2024 12:09 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola