राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' में 1220 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Gujarat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में 1220 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास किया है. इन परियोजनाओं से पर्यटन, पर्यावरण और स्थानीय रोजगार को नई दिशा मिलेगी.

gujarat news
विज्ञापन

Gujarat News: राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को एकता नगर स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में 1220 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास किया.

प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें एकता नगर में 56.33 करोड़ रुपए की लागत से जीएसईसी और एसएसएनएनएल क्वार्टर्स, 303 करोड़ रुपए की लागत से बिरसा मुंडा भवन, 54.65 करोड़ रुपए के खर्च से हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (फेज-1), 30 करोड़ रुपए की लागत से 25 ई-बसें, 20.72 करोड़ रुपए के खर्च से सतपुड़ा प्रोटेक्शन वॉल तथा रिवरफ्रंट, 18.68 करोड़ रुपए के खर्च से वामन वृक्ष वाटिका (बोनसाई गार्डन), 8.09 करोड़ रुपए के खर्च से वॉक-वे (फेज-2) शामिल है.

Advertisment

5.55 करोड़ रुपए का एप्रोच रोड, 5.52 करोड़ रुपए के खर्च से ई-बस चार्जिंग डिपो, 4.68 करोड़ रुपए के खर्च से स्मार्ट बस स्टॉप (फेज-2), 3.18 करोड़ रुपए के खर्च से सीसी रोड, 1.48 करोड़ रुपए के खर्च से डैम रेप्लिका एंड गार्डन, 1.09 करोड़ रुपए के खर्च से एसबीबी गार्डन शामिल हैं. नवनिर्मित परियोजनाएं पर्यटकों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करेंगी.

परियोजनाएं जिनका ई-शिलान्यास किया: इतिहास, विरासत और आधुनिक विकास का संगम

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने 10 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें 367.25 करोड़ रुपए की लागत से भारतीय शाही राज्य संग्रहालय, 140.45 करोड़ रुपए की लागत से विजिटर्स सेंटर, 90.46 करोड़ रुपए के खर्च से वीर बालक उद्यान, 27.43 करोड़ रुपए के खर्च से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में ट्रैवलेटर का एक्सटेंशन, 23.60 करोड़ रुपए के खर्च से स्पोर्स्ट कॉम्प्लेक्स, 22.29 करोड़ रुपए के खर्च से 24 मीटर एकता नगर कॉलोनी रोड, 12.50 करोड़ रुपए के खर्च से जेटी डेवलपमेंट, 3.48 करोड़ रुपए के सीआईएसएफ बैरेक्स, 12.50 करोड़ रुपए के खर्च से शूलपाणेश्वर मंदिर के पास जेटी विकास, 12.85 करोड़ रुपए के खर्च से वर्षा वन जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ