Gujarat Rape Case Record (भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद): कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और मर्डर की घटना में पूरे देश को हिला कर रख दिया है। एक बार फिर लोगों को अपनी मां, बहनों, बेटियों की सुरक्षा के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज देश के हर राज्य में, हर गली कूचे में इस नृशंस कांड की चर्चा है।
ऐसे में सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले गुजरात का क्या हाल है? यह भी जान लेते हैं कि आज जब पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं गुजरात की बात करें तो यहां रोजाना 6 महिलाओं से बलात्कार होता है। पिछले 3 साल में गुजरात के अंदर कुल 6524 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं, जबकि इनमें से 95 गैंगरेप के मामले हैं।
यह भी पढ़ें: 14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला…तड़प-तड़प कर मरी डॉक्टर, कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे
केस बढ़े और अपराधी खुलेआम घूम रहे
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक, गुजरात में महिलाओं के साथ छेड़खानी, मारपीट, हत्या, बलात्कार और घरेलू हिंसा के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। हर साल महिलाओं पर अत्याचारों को लेकर 7 से 8 हजार मामले पुलिस डायरी में दर्ज होते हैं। इससे भी ज्यादातर मामले बिना दर्ज हुए घटते हैं। साल 2020-21 में गुजरात में 2076 बलात्कार, 2021-22 में 2239 बलात्कार, 2022-23 में 2209 बलात्कार हुए।
यह आंकड़े बेहद चिंता करने वाले हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा डरावनी बात यह है कि अपराधियों को पकड़ने में पुलिस विफल रही है। विधानसभा में दी जानकारी के मुताबिक, बलात्कार के 194 अपराधी पकड़े जाने बाकी हैं, जिनमें से 67 आरोपी 6 महीने से फरार हैं। 63 आरोपी एक साल से और 64 आरोपी 2 साल से पुलिस की पकड़ से बचे हुए हैं। इन हालातों के साथ कैसे कह दें कि गुजरात सेफ है? महिलाएं सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें:रेप, दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट नोचे और…कोलकाता जैसे 5 दिल दहलाने वाले केस
कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी
बता दें कि गत 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ रेप किया गया। उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। 10 अगस्त की दोपहर को उसकी खून से सनी लाश बुरी हालत में मिली। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहलने वाले खुलासे हुए। पूरा देश इस वीभत्स कांड से गुस्से में हैं। डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं और लोगों के अपनों की सुरक्षा का डर सताने लगा है। सुप्रीम कोर्ट मामले में स्वत: संज्ञान ले चुका है। एक बार फिर देश में वही हालात बने हैं, जैसे हालात साल 2012 में निर्भया कांड के वक्त बने थे।
संबंधित खबरें
गुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
5 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
10 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
21 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines