चिंगारी यहां भड़की थी...CCTV फुटेज आया सामने, देखिए राजकोट TRP गेम जोन कैसे बना भट्ठी, जिंदा जले 32 लोग?

Rajkot TRP Game Zone Fire Video Viral: गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में आग लगने का CCTV फुटेज सामने आया है। देखिए गेम जोन में सबसे पहले कहां आग लगी और कैसे लगी? इसके बाद आधे घंटे के अंदर पूरा गेम जोन आग की भट्ठी बनकर जलने लगा, जिसमें 32 लोग जिंदा जलकर मर गए।

Massive fire in TRP game zone Rajkot Gujarat

गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में भीषण अग्निकांड

विज्ञापन

Rajkot TRP Game Zone Fire Video Viral: गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में हुए भीषण अग्निकांड की शुरुआत कैसे हुई? कैसे और कहां चिंगारी भड़की? शुरुआत में ही आग भड़कने से रोकने के लिए क्या प्रयास किए गए? कैसे 30 मिनट के अंदर 3 मंजिला गेम जोन आग की भट्ठी में तब्दील हो गया? इसका वीडियो सामने आया है। TRP गेम जोन के अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज सामने आई है, जो उस वक्त की है, जब सबसे पहले आग भड़की थी।

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्सटेंशन एरिया में वेल्डिंग की वजह से ही आग लगी थी। कैंपस में मौजूद फायर एक्सटिंग्युशर्स का उपयोग भी आग बुझाने के लिए किया गया था, लेकिन वो आग की इंटेंसिटी के आगे काम नहीं कर पाए। साफ दिख रहा है कि कैंपस में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं था, वहीं रिपेयरिंग का काम करने वालों ने आग बुझाने का अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास किया। आप भी देखिए फुटेज और जानिए कि कैसे गेम जोन में अग्निकांड हुआ?

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आज हाईकोर्ट में सबमिट होगी रिपोर्ट?

बता दें कि गेम जोन अग्निकांड पर गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और प्रदेश के 4 बड़े शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत में बने गेम जोन की रिपोर्ट तलब की। चारों शहरों की नगर पालिका आज हाईकोर्ट में रिपोर्ट सबमिट करेंगी। चीफ जस्टिस बीरेन वैष्णव और देवेन देसाई मामले की सुनवाई करेंगे। वकीलों ने तो पहले ही आरोपियों का केस लड़ने से इनकार किया है।

गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी, पार्टनर प्रकाश जैन, वेल्डर राहुल राठौड़, मैनेजर नितिन जैन समेत 8 लोग क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं। तालुका पुलिस थाने में 8 लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोप में IPC की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन

आग कंट्रोल नहीं कर पाने के कई कारण

पहली बात 500 रुपये की एंट्री फीस 99 रुपये कर दी गई थी, इसलिए ज्यादा ग्राहक गेम जोन में उमड़े। 2 एकड़ जमीन पर बने 3 मंजिला गेम जोन का ज्यादतर स्ट्रक्चर और टीन शेड का बना था। रिपेयरिंग और रेनोवेशन के चलते वेल्डिंग का काम चल रहा था। दीवारों और फर्श पर कपड़े, फाइबर, रबड़, रेग्जीन, थर्माकोल लगा था। गो रेसिंग कार के गेम जोन के अंदर करीब 5000 लीटर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक था।

विज्ञापन

खाने-पीने की दुकानों में सिलेंडर थे, जो आग की लपटों से ब्लास्ट हो गए। एग्जिट का सिंगल रास्ता होने से सभी लोग बाहर नहीं निकल पाए। फायर NOC थी नहीं और वेंटिलेशन के ज्यादा इंतजाम भी नहीं थे, इसलिए आग कंट्रोल नहीं हो पाई। बता दें कि शनिवार दोपहर को गेम जोन में लगी भीषण आग में जिंदा जलकर 12 बच्चों समेत 32 लोग मारे गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ