गुजरात में हीटवेव इमरजेंसी के लिए राजकोट तैयार, सिविल अस्पताल में स्पेशल वार्ड

गुजरात के राजकोट में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल ने हीटवेव इमरजेंसी के लिए स्पेशल वार्ड बनाया है।

Gujarat Hospital Heatwave Emergency Special Ward

गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी और लू को लेकर स्थिति अभी काफी गंभीर है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के कई शहरों में तो तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। इन शहरों की सूची में राजकोट का नाम सबसे ऊपर है। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को लेकर सरकार भी सतर्क हो गई है। भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए सिविल अस्पताल ने हीटवेव इमरजेंसी के लिए स्पेशल वार्ड बना रही है। इसकी शुरुआत राजकोट के सिविल अस्पताल से हुई है।

विज्ञापन

हीटवेव इमरजेंसी का स्पेशल वार्ड

राजकोट सिविल अस्पताल में गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए 20 बिस्तरों वाला एक स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इमरजेंसी डिपार्टमेंट में स्थित इस वार्ड में 3 मेडिकल ऑफिसर और 2 रेजिडेंट डॉक्टर तैनात किए गए हैं। अस्पताल के पीआर अधिकारी एमसी चावड़ा ने बताया कि अस्पताल ने हीटवेव से जुड़े मामलों को संभालने के लिए समर्पित डॉक्टरों की नियुक्ति की है। PMSS बिल्डिंग में 20 बिस्तरों वाला वार्ड बनाया गया है, जिसमें जरूरी स्टाफ और जरूरी दवाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस हीटवेव इमरजेंसी स्पेशल वार्ड में हीटस्ट्रोक के मरीजों को 24X7 इलाज मिलेगा। वार्ड में हर समय रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर मौजूद रहेंगे। अगर मरीज की हालत में सुधार आता है तो उन्हें स्पेशल वार्ड से ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

लोगों के लिए खास सलाह

मेडिकल ऑफिसर ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। अगर बाहर जाना ज़रूरी है, तो लोगों को सूती कपड़े पहनने के लिए कहा गया है, जो शरीर को पूरी तरह से ढक सकें। इसके अलावा, हर 15 मिनट में तरल पदार्थ पीकर हाइड्रेटेड रहने को कहा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ