अहमदाबाद की 4 बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक; गुजरात सरकार का बड़ा फैसला
गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने अहमदाबाद की 4 रबारी कॉलोनियों को स्थायी मालिकाना हक देने का फैसला किया है। जंत्री के 15 प्रतिशत की दर पर जमीन भी मिलेगी।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने संपत्ति के अधिकार को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल, राज्य सरकार ने अहमदाबाद की 4 रबारी कॉलोनियों को स्थायी मालिकाना हक देने का फैसला किया है। इसके अलावा, इन रबारी बस्तियों में जमीन को बाजार दाम के बजाय रियायती कीमतों पर दिया जाएगा। राज्य सरकार निगम के सहयोग से बिक्री के जरिए लोगों को भूमि उपलब्ध कराएगी। इस बात की जानकारी राज्य के सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने दी है।
ભારતીય જનતા પાર્ટીના 46 મા સ્થાપના દિવસ નિમિત્તે મારા ઘાટલોડિયા વિધાનસભા મતક્ષેત્રમાં આયોજિત સક્રિય સદસ્ય સંમેલનમાં પક્ષના કર્મઠ સાથીઓને મળવાનો અને સંવાદનો અવસર ખૂબ ઊર્જાદાયી રહ્યો.
આ પ્રસંગે માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીના નેતૃત્વમાં દેશ અને રાજ્યમાં હાથ ધરવામાં આવેલ… pic.twitter.com/BtLmYs1Db3
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) April 7, 2025
सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि नगर निगम की तरफ से प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। इसमें निगम को 50 प्रतिशत राशि देने का प्रावधान किया गया था। सरकार मालधारी समुदाय को मौजूदा जंत्री के 15 प्रतिशत की दर पर जमीन उपलब्ध कराएगी। डेट अलॉटमेंट सर्कुलर आदेश की डेट से 6 महीने के भीतर ली जानी चाहिए। मूल आवंटी के अलावा बाकी लोगों को जरूरी साक्ष्य पेश करने होंगे और ट्रांसफर फीस का भुगतान करना होगा। इस तरह के अहमदाबाद के 1100 संपत्ति-स्वामी परिवारों को अपना घर और मालिकाना हक मिलेगा।
सरकार के इस फैसले पर पूर्व उप महापौर रमेश देसाई ने कहा कि वह इस फैसले के लिए गुजरात सरकार के आभारी हैं। यहां सालों से धनी समुदाय की मांग थी। 60 साल से ये लोग मालिकाना हक की मांग कर रहे हैं। अब ये इंतजार खत्म हो गया और इसके लिए वह सरकार के आभारी हैं। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही उन्होंने 15 प्रतिशत पर प्लॉट उपलब्ध कराने के लिए सरकार का आभार जताया है। इससे आवारा पशुओं की 99 प्रतिशत समस्या हल हो गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: