Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस बस कुछ ही दिन दूर है। फिर शनिवार को राजकोट से तिरंगा यात्रा शुरू होने जा रही है। राजकोट में तिरंगा यात्रा की तैयारियां अंतिम स्टेज में हैं। भरत बोगरा के मुताबिक, लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।
यात्रा में केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी तिरंगा यात्रा की शुरुआत के मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष सांघवी का भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। इस यात्रा में बीजेपी नेताओं समेत सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों को भी शामिल होना है। जानकारी के अनुसार, यात्रा की शुरुआत बहुमाली चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। संघवी ने लगातार दूसरे साल अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में विजय चार रास्ता पर वाहन चालकों को तिरंगे बांटे।
‘तिरंगा यात्रा’ में जेपी नड्डा और भूपेंद्र पटेल होंगे शामिल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत 10 अगस्त को राजकोट में आयोजित होने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ में हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी देते हुए राजकोट भाजपा अध्यक्ष मुकेश दोशी ने बताया कि यह यात्रा पैदल मार्च के रूप में होगी, जिसमें जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस यात्रा का आयोजन स्थानीय प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। वहीं, इससे पहले राजकोट नगर आयुक्त डी पी देसाई ने दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीपी देसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उन गणमान्य व्यक्तियों में शामिल होंगे जो इस पैदल मार्च में भाग लेंगे, जो रेस कोर्स से शुरू होकर जुबली गार्डन में समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें- चिलोड़ा-शामलाजी नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज की जल्द होगी मरम्मत, नितिन गडकरी ने कही ये बात
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
7 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
22 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines