Gujarat Police Recovered Fake Currency: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 500 रुपये के नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो की जगह एक्टर अनुपम खेर की फोटो छपी थी। यह वीडियो देखकर खुद एक्टर भी चौंक गए और उन्होंने अपने X हैंडल पर एक वीडियो को पोस्ट करके एक ट्वीट लिखा। उन्होंने लिखा कि लो जी कर लो बात! 500 के नोट पर गांधी जी की जगह मेरी फोटो?? वहीं डेक्कन हेराल्ड की रपोर्ट के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक केस सामने आया है। अहमदाबाद पुलिस ने 1.60 करोड़ रुपये की फेक करेंसी बरामद की है। यह करेंगी 500 रुपये के नोटों की है और इस करेंसी के कई बंडल मिले हैं।
नकली नोट में असली नोट से क्या अलग?
रिपोर्ट के अनुसार, 500 रुपये के नोट में महात्मा गांधी की फोटो की जगह एक्टर अनुपम खेर की फोटो लगी है। ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ की बजाय ‘रिजॉल बैंक ऑफ इंडिया’ छपा है। नोट का डिजाइन हूबहू 500 रुपये के असली नोट जैसा है, लेकिन इसे देखकर ही पता चल जाता है कि यह नकली है। इस नोट को बनाने के लिए कागज इस्तेमाल हुआ है। असली नोट में SBI और इसकी फुल फॉर्म स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिखी होती है, लेकिन इस नकली नोट पर स्टैट बैंक ऑफ इंडिया की जगह स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया लिखा है।
यह भी पढ़ें:Whatsapp के खिलाफ FIR क्यों हुई दर्ज? हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने तलब किए डायरेक्टर्स-नोडल अधिकारी
रेड मारकर पकड़ी थी नकली प्रिंटिंग प्रेस
रिपोर्ट के अनुसार, गत 22 सितंबर को गुजरात पुलिस ने दावा किया था कि सूरत पुलिस ने एक क्लॉथ स्टोर में अवैध रूप से चल रही प्रिंटिंग प्रेस का पर्दाफाश किया था और 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। चारों आरोपियों से 1.20 लाख की फेक करेंसी भी बरामद हुई थी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजदीप नकुम ने कहा कि सूरत पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के अधिकारियों ने सरथाना इलाके में छापा मारा था, जहां एक प्रिंटिंग प्रेस में नकली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस ने वहां से 3 लोगों को गिरफ्तार किया और नकली करेंसी बरामद की। तीनों की निशानदेही पर चौथे आरोपी को दबोचा गया। वहीं इस करोड़ों की करेंसी मिलने से पुलिस भी हैरान है।
यह भी पढ़ें:4 बेटियों को मौत देने और खुद की जान लेने को क्यों मजबूर हुआ बाप? सामने आए 5 सच
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines