पूरे 4 महीने तक साजिश रची गई, पल-पल की मूवमेंट ट्रैक की गई और आखिरकार नडियाद रेलवे स्टेशन पर 3.75 करोड़ रुपये का 2.90 किलो लूट लिया गया. बदमाशों को लगा कि उनका मास्टरप्लान पूरी तरह कामयाब हो चुका है, लेकिन गुजरात पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर फिल्मी स्टाइल में उनका सारा प्लान ध्वस्त कर चारों लुटेरों को धर दबोचा.
क्या है मामला?
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस सनसनीखेज लूट का मास्टरमाइंड पीड़ित कंपनी ग्रो मोर बुलियन का ही एक पूर्व कर्मचारी सावन चौधरी था. उसने 4 महीने पहले नौकरी छोड़ी और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस मेगा डकैती की प्लानिंग शुरू की. ट्रेन की ऑनलाइन लोकेशन से लेकर व्यापारी के रूट तक की पल-पल की जानकारी जुटाकर शनिवार को नडियाद स्टेशन के ओवरब्रिज पर धक्का देकर सोने से भरा बैग लूट लिया गया. लूट के तुरंत बाद पीड़ित व्यापारी ने भागते बदमाशों की कार की फोटो खींचकर पुलिस को अलर्ट कर दिया. इसके बाद अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस, एलसीबी और रेलवे पुलिस ने राज्यभर में नाकाबंदी कर दी. बदमाशों का 4 महीने का प्लान पुलिस की 3 घंटे की सटीक घेराबंदी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गया.
यह भी पढ़ें : एनकाउंटर करने में बिज़ी थी गाज़ियाबाद पुलिस, 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने लूट ली दुकान
पुलिस ने धर दबोचा
सचाणा-वीरमगाम रोड पर जब बदमाशों की टियागो कार को पुलिस ने घेरा, तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर रिवर्स में भागने की कोशिश की. जांबाज पुलिस अफसर इंस्पेक्टर एस. ए. गढ़वी ने जान की बाजी लगाते हुए चलती कार का दरवाजा पकड़ लिया. बदमाश उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, लेकिन इंस्पेक्टर ने कार के अंदर हाथ डालकर इमरजेंसी हैंडब्रेक खींच दिया और गाड़ी को रोक लिया. गाड़ी रुकते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया. बलेनो कार के सीट कवर के अंदर छिपाया गया पूरा 2.90 किलो सोना, वारदात में इस्तेमाल दोनों कारें और नकदी बरामद कर ली गई हैं. 4 महीने की मेहनत से रचा गया डकैती का प्लान महज 3 घंटे में पुलिस की बहादुरी के आगे पूरी तरह नाकाम साबित हुआ.
यह भी पढ़ें : 22 साल, 26 चोरियां और जेल से छूटते ही 71 लाख का हाथ… 51 तोला सोना उड़ाने वाला शातिर चोर अरेस्ट
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
20 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines