IRCTC Tour Package: अगर आप अपने परिवार के साथ वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) का गुजरात पैकेज आपके लिए अच्छा रहेगा। इस पैकेज में आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम क्लासिकल गुजरात है। इस पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिन की यात्रा का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत गोरखपुर से होगी। इस टूर पैकेज में आपको अहमदाबाद, वडोदरा, वडनगर घूमने जाने का मौका मिलेगा। चलिए इससे जुड़ी सारी जानकारी ले लेते हैं…
कितने दिन तक चलेगा टूर और इसकी कितनी कीमत होगी?
यह ट्रिप 06 रात और 07 दिन की होगी। इस पैकेज को बुक करने पर आपको 20,675 रुपये खर्च करने होंगे। इस पैकेज में आपको 2AC और 3AC में सफर करने का मौका मिलेगा। 2एसी और 3एसी पैकेज का किराया भी अलग-अलग है। अगर आप 2AC पैकेज बुक करते हैं तो सिंगल शेयरिंग के लिए आपको 47,620 रुपये देने होंगे। डबल शेयरिंग के लिए आपको 27,725 रुपये, ट्रिपल शेयरिंग के लिए 22,805 रुपये खर्च करने होंगे। अगर इस ट्रेवल पर आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है और आप उसके लिए अलग बिस्तर खरीदते हैं, तो आपको 17790 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा, अगर 5 से लेकर 11 साल का बच्चा आपके साथ जाता है और आप अलग बिस्तर नहीं लेते हैं, तो लागत 14,820 रुपये होगी।
कितना है 3 एसी पैकेज का किराया?
अगर आप 3AC पैकेज बुक करते हैं तो सिंगल शेयरिंग के लिए आपको 45,490 रुपये देने होंगे। डबल शेयरिंग के लिए आपको ₹25,595 का खर्च आएगा, ट्रिपल शेयरिंग के लिए आपको ₹20,675 का खर्च आएगा। अगर इस ट्रेवल पर आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है और आप उसके लिए अलग बिस्तर खरीदते हैं, तो आपको उसके लिए 15660 रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ ही अगर आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा भी आता है और आप उसके लिए अलग बिस्तर नहीं लेते हैं तो इसकी कीमत 12,690 रुपये होगी।
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
- पैकेज में आपको आने-जाने का ट्रेन टिकट दिया जाएगा।
- अहमदाबाद में आपको 3 रात और वडोदरा में 1 रात रुकने का मौका मिलेगा।
- आपको शेयरिंग बेसिस पर पैकेज में बताई गई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट और 4 रातों का खाना मिलेगा।
- पैकेज में दोपहर का खाना नहीं कराया जाएगा।
पैकेज में क्या-क्या शामिल नहीं है?
किसी भी तरह के फोटो और वीडियो के लिए आपको खुद ही पेमेंट करना होगा।
किसी भी जगह पर प्रवेश टिकट का भुगतान आपको खुद को करना होगा।
कैसे होती है कैंसिलेशन पॉलिसी
- अगर आप यात्रा शुरू होने से 15 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो पैकेज किराए से 250 रुपये काट लिए जाएंगे।
- अगर पैकेज शुरू होने से 8 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल किया जाता है, तो पैकेज की कीमत का 25 % काट लिया जाएगा।
- अगर पैकेज शुरू होने से 4 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल किया जाता है, तो पैकेज किराए का 50% काट लिया जाएगा।
- आप पैकेज शुरू होने से 4 दिन पहले पैकेज टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको पैकेज टिकट के लिए एक भी पैसा नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Gujarat: राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब तक खर्च हुए 1240 करोड़, जानें कब पूरा होगा काम
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
2 hrs agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 days agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
2 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
3 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines