Gujarat: राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब तक खर्च हुए 1240 करोड़, जानें कब पूरा होगा काम

Gujarat Rajkot International Airport Project: संसद में केंद्र सरकार ने बताया कि गुजरात के राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब तक 1,240 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

Gujarat Rajkot International Airport Project
विज्ञापन

Gujarat Rajkot International Airport Project: गुजरात भारत का वो राज्य है जो तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है, जिस तेजी से गुजरात आगे बढ़ रहा है उसी तेजी से यहां विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। हाल ही में संसद में केंद्र सरकार ने बताया कि राजकोट (हीरासर) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल अनुमानित लागत 1,405 करोड़ रुपये में से 1,240 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने बताया कि गुजरात सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि का अधिग्रहण की और उसे AAI को मुफ्त में सौंप दिया।

एयरपोर्ट पर खर्च हुए 1,240 करोड़

बता दें कि राज्यसभा सांसद और गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने केंद्र सरकार से ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट की लागत, इसके भूमि अधिग्रहण पर खर्च और एयरपोर्ट से ऑपरेटेड इंटरनेशनल फ्लाइट की संख्या जैसी डिटेल्स की मांग की थी। शक्तिसिंह गोहिल इस सवाल का नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने संसद में लिखित जवाब पेश किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और गुजरात सरकार ने 1,405 करोड़ रुपये की पोजेक्ट विकसित की है और जून के अंत तक 1,240 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट

राज्य मंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार ने प्रोजेक्ट के लिए भूमि का अधिग्रहण किया है और इसे AAI को मुफ्त में सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर कोई इंटरनेशनल ऑपरेशन निर्धारित नहीं है। बता दें कि AAI ने घोषणा की है कि अक्टूबर से इस एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू हो जाएगी। इसके अलावा RCCI के अध्यक्ष वीपी वैष्णव ने कहा कि उन्होंने दुबई, सिंगापुर और मलेशिया के लिए फ्लाइट्स की मांग की है, जो राजकोट को दुनिया के बाकी डेस्टिनेशन से जोड़ने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ