Gujarat Man Chopped His Hand Fingers: किसी को नौकरी मिलती नहीं तो वह गरीबी के कारण मौत तक को गले लगाने को मजबूर हो जाता है। जिन्हें नौकरी मिल जाती है, उनमें से कुछ लोग उसकी कद्र नहीं कर पाते। ऐसा ही कुछ गुजरात के सूरत शहर के रहने वाले 32 साल के मयूर तारापारा के साथ भी हुआ। उसे एक रिश्तेदार की हीरे बनाने वाली कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी मिली, लेकिन उसे इसकी कद्र नहीं की।
वह इस नौकरी को छोड़ना चाहता था, इसके लिए उसने एक साजिश रची। उसने अपने ही बाएं हाथ की 4 उंगलियां काट दी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसने बयान दिया कि वह बेहोश हो गया था। जब होश आया तो 4 उंगलियां कटी मिली। किसी ने जादू टोना करने के लिए उसकी उंगलियां काट दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो जो सच सामने आया, उसे जानकर पुलिस भी चौंक गई। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
यह भी पढ़ें:OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत
मयूर ने खुद काटी थीं अपनी उंगलियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूरत पुलिस ने काला जादू के एंगल से केस की जांच करने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी। क्राइम ब्रांच ने उस इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जहां मयूर मिला था। अमरोली रिंग रोड के पास वेदांता सर्कल के पास लगे कैमरों की फुटेज देखकर पुलिस ने सबूत जुटाए और मयूर से सख्ती से पूछताछ की। जब पुलिस ने सबूत मयूर को दिखाए तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल लिया।
मयूर ने पुलिस को बताया कि उसने खुद ही अपने हाथ की उंगलियां काटी थीं और पुलिस को झूठ बोलकर गुमराह किया। उसने ऐसा किया, क्योंकि वह रिश्तेदार की कंपनी में नौकरी नहीं करना चाहता था। कंपनी वराछा मिनी बाजार में अनभ जेम्स नाम से है, जहां वह कंप्यूटर ऑपरेटर है, लेकिन नौकरी छोड़ने की बात वह परिवार या किसी ओर से कह नहीं पा रहा था, इसलिए उसने यह तरीका अपनाया।
यह भी पढ़ें:5 मिनट में 7 लोगों की मौत, एक चूक से आग की लपटों से घिरा अस्पताल, पढ़ें तमिलनाडु में हादसे की इनसाइड स्टोरी
पुलिस को क्या बताया और सच क्या निकला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मयूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 8 दिसंबर को वह अपने दोस्त के घर जाने के लिए बाइक पर निकला था कि अमरोली रिंग रोड पर वेदांता सर्कल के पास वह अचानक चक्कर आने पर बेहोश होकर गिर गया। होश आने पर उसे अपनी 4 उंगलियां कटी मिलीं तो वह घबरा गया। उसे लगा कि किसी ने काला जादू करने के लिए ऐसी हरकत की, इसलिए उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस जांच में मयूर की हरकत का पर्दाफाश हो गया।
वह CCTV कैमरे भूल गया था, जिनमें उसकी हरकत रिकॉर्ड हुई। पुलिस ने देखा कि मयूर ने खुद ही अपनी उंगलियां काटी। ऐसा कैसे और क्यों किया? इसका जवाब मयूर ने दिया। मयूर ने बताया कि नौकरी छोड़ना चाहता था, इसलिए 4 दिन पहले सिंगनपुर से धारदार चाकू खरीदा। 8 दिसंबर की रात 10 बजे के करीब अमरोली रिंग रोड पर बाइक पार्क की और चाकू से उंगलियां काट दीं। उंगलियां और चाकू बैग में डालकर उसे नाले में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
यह भी पढ़ें:’20 लाख मांगे, 7.50 लाख में डील, फ्लाइट टिकट देकर भेजा घर’; कॉमेडियन Sunil Pal की आपबीती
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines