5 मिनट में 7 लोगों की मौत, एक चूक से आग की लपटों से घिरा अस्पताल, पढ़ें तमिलनाडु में हादसे की इनसाइड स्टोरी

Hospital Fire Inside Story: तमिलनाडु में प्राइवेट अस्पताल में हुए अग्निकांड ने 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। इनकी मौत कैसे हुई और अस्पताल में आग कैसे लगी? पुलिस और फायर ब्रिगेड की जांच में इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आइए जानतें हैं पूरा मामला…

Tamil Nadu Dindigul Private Hospital Fire

कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे अस्पताल को घेर लिया था।

विज्ञापन

Tamil Nadu Hospital Fire Incident: तमिलनाडु के डिंडीगुल में प्राइवेट हॉस्पिटल में भीषण अग्निकांड से हाहाकार मच गया था। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं और नाबालिग शामिल है। मरने वाले लोग लिफ्ट में बेहोश की हालत में मिले थे, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अग्निकांड त्रिची रोड स्थित ऑर्थोपेडिक केयर सिटी हॉस्पिटल में हुआ।

हादसे के वक्त अस्पताल में करीब 30 मरीज थे, जिन्हें रेस्क्यू करके दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया। 6 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है, वहीं एक और शख्स की मौत होने की खबर है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं घायल लोगों की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस जांच में आग लगने के कारणों का खुलासा हुआ है। वहीं हादसास्थल पर अग्निकांड के दौरान मरीजों का दर्द भी घायलों ने बयां किया।

विज्ञापन

 

आग की लपटें देखकर चीखने चिल्लाने लगे लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। अस्पताल के रिसेप्शन पर शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी भड़की, जिससे आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे अस्पताल में अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल को आग की लपटों से घिरा देखकर चीख पुकार मच गई। अस्पताल के बाहर लोगों में भी दहशत फैल गई। अफरा तफरी मचने के बाद लोगों ने बाहर से पानी फेंकना शुरू किया।

विज्ञापन

लोगों ने ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को अग्निकांड की सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने अस्पताल में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सर्च ऑपरेशन के दौरान लिफ्ट के अंदर एक बच्चे समेत 6 लोग बेहोश मिले, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन

ग्रामीण विकास मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अग्निकांड का पता लगते ही ग्रामीण विकास मंत्री आई. पेरियासामी, पूर्व मंत्री डिंडीगुल सी. श्रीनिवासन, डिंडीगुल कलेक्टर एम.एन. पूंगोडी, पुलिस अधीक्षक ए. प्रदीप और पलानी विधायक आई.पी. सेंथिल कुमार मौके पर पहुंचे। मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। घायलों को हरसंभव मदद और उपचार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ