bhupendra.thakur
Read More
---विज्ञापन---
Gujarat 16 Minister Resign Inside Story: गुजरात सरकार में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है. गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर उनके नेतृत्व में हुई एक अहम बैठक के बाद कैबिनेट और राज्य मंत्रियों समेत सभी 16 मंत्रियों ने सामूहिक तौर पर इस्तीफा सौंप दिया. यह कदम पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उठाया गया है और इसे आगामी चुनाव की तैयारी व कैबिनेट विस्तार के संदर्भ में देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री नड्डा ने आज रात विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के नाम तय होंगे जो कल शपथ लेंगे.
All 16 ministers submit resignations to Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel ahead of cabinet expansion: state BJP sources. pic.twitter.com/p9GDMs6EeU
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2025
यह भी पढ़ें: गुजरात में CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा ने आज रात बुलाई विधायक दल की बैठक
कैबिनेट मंत्री
समारोह की खास बात यह है कि इस्तीफों के बाद कल शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सुबह 11:30 बजे नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे और इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है और चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर विभागों का बंटवारा किया जा सकता है.राज्य में इस सामूहिक इस्तीफे को भाजपा की आगामी चुनाव की रणनीति और संगठन में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
पार्टी के सभी विधायकों और नेताओं को गांधीनगर में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं. यह घटनाक्रम भाजपा के राजनीतिक संदेश और नई रणनीति की तरफ बड़ा संकेत है, और अब सभी की नजरें नए मंत्रियों और उनके विभागों पर टिकी हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।