गुजरात में CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जेपी नड्डा ने आज रात बुलाई विधायक दल की बैठक

Gujarat all cabinet minister resign: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में विस्तार से पहले सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. मुख्यमंत्री नड्डा ने आज रात विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के नाम तय होंगे जो कल शपथ लेंगे.

Gujarat UCC Approval, Uniform Civil Code Gujarat, President Droupadi Murmu

गुजरात विधानसभा ने इस ऐतिहासिक विधेयक को पारित कर मंजूरी के लिए केंद्र और राष्ट्रपति भवन भेजा था. Credit: File Photo

Gujarat all cabinet minister resign: गुजरात के गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में चल रही मंत्री मंडल की बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए. इसके बाद मंत्रियों को केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से अवगत कराया गया.
17 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे महात्मा मंदिर में नए मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसके लिए आज रात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक, 10 से 11 मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, जबकि 14 से 16 नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.

विज्ञापन

गुजरात में सबसे बड़ा राजनीतिक धमाका!

गुजरात की राजनीति में एक बार फिर बड़ा धमाका होने जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का विस्तार होगा. इसके लिए बीते सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की केंद्रीय नेतृत्व के साथ मैराथन बैठक हुई थी, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ब्लूप्रिंट फाइनल किया गया. फिलहाल गुजरात कैबिनेट में कुल 17 मंत्री हैं. इनमें से 10 से 11 को हटाया जाना तय है. 14 से 16 नए विधायकों को मौका मिलने की संभावना है. राज्य मंत्री हर्ष सांघवी और प्रफुल पानसेरिया को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि जीतू वाघाणी, रिवाबा जाडेजा और जयेश राडडिया जैसे नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चाएं तेज हैं.

विज्ञापन

विधायक दल की बैठक में तय होंगे नाम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रात विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के नाम पर चर्चा होगी. बता दें बीते सोमवार शाम हुई बैठकों में नए कैबिनेट का ढांचा लगभग तय कर लिया गया है. 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण होगा. उम्मीद है कि विस्तार के तुरंत बाद नई कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें विभागों का बंटवारा किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ