Gujarat Built Largest Lion-Shaped Temple: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ-साथ धार्मिल स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है। जिसके साथ राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ा रही हैं। इसी उद्देश्य के साथ साणंद में दुनिया के सबसे पहले और सबसे बड़े शेर के आकार के मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर का ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम 17 नवंबर को आयोजित किया गया है। दुनिया के लिए अनोखा और अनदेखा यह मंदिर आकर्षक शेर की आकृति में डिजाइन किया जाएगा।
21 फीट ऊंची मां की मूर्ति
दयामूर्ति गुरुमां के मुताबिक इस मंदिर के अंदर 21 फीट ऊंची मां की मूर्ति के दर्शन तो किए ही जा सकते हैं, साथ ही 51 शक्तिपीठों के दर्शन का लाभ भी उठाया जा सकता है। इस मंदिर परिसर में नियमित व्रत का भी आयोजन किया जाएगा। यह मंदिर न केवल आस्था का स्थान बनेगा, बल्कि विश्व की अनूठी कला और आध्यात्मिक विकास का स्थान भी बनेगा।
तीर्थयात्रियों के लिए बनेगा ध्यान केंद्र
परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए ध्यान केंद्र, जलपान और विश्राम के लिए विशेष सुविधाएं, साथ ही स्थानीय समुदाय के लिए अनुकूलित गतिविधियां शामिल होंगी। यह मंदिर गुजरात के भविष्य के भक्तों के लिए एक नया आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन जाएगा, जो जगह की विरासत और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। मंदिर में 21 फीट की और 5 फीट चौड़ी छह शेर की मूर्तियां भी होंगी।
बेघर बेटियों को लिया जाएगा गोद
बता दें कि मंदिर निर्माण से पहले मंदिर की तरफ से एक अनोखी पहल शुरू की गई है। मंदिर के मुखिया के मुताबिक 1 महीने की छोटी सी अवधि में 15 गांवों की 201 अनाथ या जरूरतमंद लड़कियों को गोद लिया जाएगा। ये गांव नल झील के आसपास के होंगे। मंदिर में इन बेघर बेटियों के लिए खास व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मां दुर्गा को बेटियां बहुत प्रिय हैं, इसलिए एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बेटियों को गोद लेने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में पहली बार महसूस हुई ठंड; अहमदाबाद समेत कई शहरों का तापमान गिरा 20 डिग्री से नीचे
पाकिस्तान से आएगी मां के ऐतिहासिक मंदिर की ज्योत
मंदिर बनाने वाली संस्था द्वारा देशभर के 45 शक्ति पीठों और दूसरे देशों के 6 शक्ति पीठों से 3 महीने में ज्योति एकत्रित की जाएगी। इसके लिएसंस्था के 4 लोग पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता शक्ति पीठ में भी जाएंगे और वहां से ज्योत लेकर आएंगे। इस कार्य में संस्था के 25 से अधिक सदस्य काम करेंगे। यह शहर का एकमात्र मंदिर होगा जहां एक साथ 51 शक्तिपीठों की प्रतिकृति देखी जा सकेगी। साथ ही मंदिर में एक साथ 500 लोगों को दर्शन लाभ की व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
7 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
9 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines