---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Weather: गुजरात में पहली बार महसूस हुई ठंड; अहमदाबाद समेत कई शहरों का तापमान गिरा 20 डिग्री से नीचे

Gujarat Weather Update: गुजरात में बुधवार को मानसून की दिशा में बदलाव के कारण अहमदाबाद समेत कई शहरों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

---विज्ञापन---

Gujarat Weather Update: गुजरात में लोगों को बीते दिन मौसम में थोड़ा बदलाव महसूस हुआ है। क्योंकि नवंबर महीने के अब तक दिनों के पहली बार गुजरात के किसी हिस्से में तापमान नीचा गिरा। दरअसल, बुधवार की रात को उत्तर गुजरात कई इलाकों में तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। वहीं दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। इससे पहली बार गुजरात के लोगों को ठंड का एहसास हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में गिरावट का यह सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है। इससे नवंबर का आखिरी सप्ताह सबसे ठंडा रहने की संभावना है।

जारी रहेगा तापमान में गिरावट का सिलसिला

उत्तर गुजरात में बुधवार को मानसून की दिशा में बदलाव के कारण रात का तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। जिससे गर्मी में कमी के साथ ठंड में भी आंशिक वृद्धि हुई। तापमान में गिरावट का यह सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है, जिससे नवंबर का आखिरी सप्ताह सबसे ठंडा रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

5 शहरों में तापमान 19.5 डिग्री से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव के बीच गुजरात के 5 शहरों में तापमान 19.5 डिग्री से नीचे चला गया। वहीं दिन के तापमान में भी डेढ़ डिग्री की गिरावट आई। इसके साथ ही प्रदेश के खास 5 शहरों में तापमान का पारा 33.1 से 36.2 डिग्री के बीच रहा। जिससे दिन में महसूस होने वाली गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

यह भी पढ़ें: गुजरात के ये 14 शहर लिखेंगे विकास का नया चैप्टर; CM भूपेन्द्र पटेल ने दी 253.94 करोड़ की मंजूरी

---विज्ञापन---

छाए रह सकते हैं बादल

मौसम विभाग के दीर्घकालिक पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी गुजरात में 15-16 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इससे मावठ की कोई संभावना नहीं है। साथ ही आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में धीमी गति से गिरावट जारी रहेगी। नवंबर के चौथे हफ्ते में दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 14 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। महीना का आखिरी सप्ताह सबसे ठंडा रहेगा।

राज्य के शहरों का तापमान

प्रदेश में बीते दिन कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की है। मेहसाणा में 18.1 डिग्री, पाटन में 19.1 डिग्री, पारा में 19.3 डिग्री, हिम्मतनगर में 16.3 डिग्री, मोडासा में 17.3 डिग्री, केशोद में 18.3, महुवा में 18.5, वडोदरा में 19, पोरबंदर में 19, गांधीनगर में 19.2, नलिया में 19.2, राजकोट में 19.2 तापमान दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 14, 2024 07:11 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola