नाइट क्लब में कैसे गई 66 लोगों की जान? डोमिनिकन गणराज्य में हादसे से पहले का वीडियो वायरल

नाइट क्लब की छत अचानक ढह गई और मलबे के नीचे दबने से 66 लोगों की जान चली गई। मशहूर सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हादसा हुआ, जिसमें कई नामी हस्तियों के मारे जाने की भी खबर है। आइए जानते हैं कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?

Night Club Roof Collapsed

डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब में हुए हादसे का वीडियो सामने आया है। देश की राजधानी सैंटो डोमिंगो के मशहूर जेट सेट डिस्कोथेक में हादसा हुआ। मशहूर गायक रूबी पेरेज के कॉन्सर्ट के दौरान अचानक नाइट क्लब की छत ढह गई। हादसे में करीब 66 लोगों की मौत हो गई है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में एक मशहूर गायक, मोंटे क्रिस्टी स्टेट की गवर्नर और बार मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल भी शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

7 बार मेजर लीग बेसबॉल ऑल-स्टार रहे नेल्सन क्रूज की बहन नेल्सी क्रूज भी हादसे का शिकार हुई हैं। उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ा, लेकिन उन्होंने ही सबसे पहले हादसे की जानकारी डोमिनिकन राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर को दी थी और फोन करके बताया कि वे नाइट क्लब में मलबे के नीचे दबी हुई हैं। उन्होंने फर्स्ट लेडी राकेल अब्राजे को भी फोन किया था। इसके बाद ही बचाव अभियान शुरू हुआ था।, सिंगर रूबी पेरेज भी हादसे में घायल हुए हैं।

विज्ञापन

इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के डायरेक्टर जुआन मैनुअल मेंडेज ने हादसे की जानकारी दी। राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर के प्रवक्ता होमेरो फिगेरोआ ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि छत क्यों और कैसे गिरी? अभी इस बारे में पता नहीं चला है, लेकिन हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। करीब 50 साल पुराना नाइट क्लब है तो छत के जर्जर होने और लापरवाही बरते जाने का शक ज्यादा है। जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ