Gujarat Imagicaa Entertainment Park: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के विकास करने के साथ-साथ राज्य के शहरों की सुंदरता में चार चांद भी लगाने का काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किसी शहर में वॉटर मेंट्रो बनाया जा रहा है तो कहीं दुबाई की तर्ज पर लॉटस पार्क बनाया जा रहा है। इसी मिशिन के तहत अहमदाबाद में इमेजिका मनोरंजन पार्क बनाया जाने वाला है। इस पार्क का निर्माण साबरमती नदी के किनारे किया जाएगा। इस पार्क बनने के बाद अहमदाबाद के लोगों को इमेजिका पार्क का आनंद लेने के लिए लोनावला नहीं जाना पड़ेगा।
130 करोड़ की लागत से बनेगा ये पार्क
इस इमेजिका पार्क प्रोजेक्ट को बनाने में 130 करोड़ रुपये लागत लगेगी। ये पार्क अहमदाबाद के साबरमती नदी के किनारे अटल ब्रिज के पूर्वी हिस्से पर स्थित होगा। साबरमती रिवरफ्रंट पर सरदार ब्रिज और एलिस ब्रिज के बीच अटल ब्रिज के पूर्वी हिस्से में एक एंटरटेंमेंट सेंटर विकसित करने की योजना बनाई गई थी। साबरमती नदी के किनारे इतना बड़ा एंटरटेंमेंट प्रोजेक्ट एक बार फिर पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
वर्ल्ड लेवल एंटरटेंमेंट प्लेस
इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने इस प्रक्रिया में बोली लगाई और उसका चयन कर लिया गया। यह मनोरंजन केंद्र भारत के अग्रणी मनोरंजन ब्रांड ‘इमेजिका’ द्वारा संचालित सभी आयु वर्ग के परिवारों, युवाओं और टूरिस्ट्स के लिए अहमदाबाद शहर और इसके आसपास के एरिया को एक वर्ल्ड लेवल एंटरटेंमेंट प्लेस देगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में और सताएगी ठंड, लगातार गिर रहा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम
बढ़ जाएगी रिवरफ्रंट की खूबसूरती
अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे का रिवरफ्रंट लोगों के लिए एक एंटरटेंमेंट प्लेस बन गया है। साबरमती रिवरफ्रंट ने अहमदाबाद को एक सुखद और शानदार तट वातावरण दिया है और नदी के आसपास अहमदाबाद शहर की पहचान को फिर से परिभाषित किया है। रिवरफ्रंट एक नया गंतव्य बन गया है और पूरे राज्य और देश भर से लोगों को आकर्षित कर रहा है। एक जन-केंद्रित सार्वजनिक परियोजना होने की वजह से SRFDCL लोगों के लिए अधिक से अधिक आकर्षण केंद्र विकसित करना चाहता है।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines