Gujarat Weather: गुजरात में और सताएगी ठंड, लगातार गिर रहा पारा, जानें कैसा रहेगा मौसम

Gujarat Weather Update: गुजरात के कई शहरों में तापमान गिरते जा रहा है और ठंडी हवाएं चल रही है। गुजरात में कुल तापमान 17-18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

Gujarat Weather Update (10)

Gujarat Weather Update: गुजरात में ठंड का लेवल बीतते दिन के साथ लगातार बढ़ते जा रहा है। गुजरात के कई शहरों में तापमान गिरते जा रहा है और ठंडी हवाएं चल रही है। अब गुजरात में अब लोगों को कड़ाके की ठंड का ऐहसास हो रहा है। प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज फिर से राज्य का तापमान एक से 2 डिग्री तक गिर गया है। गुजरात में कुल तापमान 17-18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में गुजरात में और भी ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के साथ तापमान और भी गिरेगा। फिलहाल गुजरात के ज्यादातर शहरों का तापमान 13-17 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राज्य का सबसे तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो गुजरात में अब पारा और गिरेगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। विभाग के अनुसार मौसम अधिकतर साफ रहेगा और कुछ दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 26-28 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

शहरों के तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के शहर अहमदाबाद में 17.8, दिसा में 15.4, गांधीनगर में 16.9, विद्यानगर में 17.7, वडोदरा में 15.2, सूरत में 21.0, दमन में 20.2, भुज में 16.7, नालिया में 13.4, कांडला बंदरगाह में 18.0, कांडला हवाई अड्डा में 14.9, अरेली में 17.0, भावनगर में 18.1, द्वारका में 20.5, ओखा में 24.4, पोरबंदर में 16.0, राजकोट में 14.8, चिराग में 17.6, सरेंद्रनगर में 18.2 और महुवा में 17.3 में तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ