Gujarat Home Minister Harsh Sanghvi on Garba: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत अब बस 2 दिन का समय बचा है। जब बात नवरात्रि की हो तो गरबा आयोजन अपने आप दिमाग में घर कर जाता है। नवरात्रि के दौरान पूरे देश में गरबा खेल का आयोजन किया जाता है। वहीं जब बात गरबा की हो तो इस मामले में गुजरात का कोई मुकाबला नहीं है। गुजरात सरकार ने तो पहले ही ऐलान कर दिया है कि नवरात्रि के दौरान सभी आयोजक देर रात तक गरबा खेल का आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए एक गाइडलाइन भी बनाई गई है। इसमें गरबा आयोजन रातभर के लिए किया जा सकता है, लेकिन रात 1-2 बजे तक साउंड सिस्टम और डीजे की आवाज को कम करना होगा। गरबा को लेकर ये सारी घोषणाएं गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने की हैं।
आयोजकों का गृह राज्य मंत्री से अनुरोध
गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि उनके पास बहुत से आयोजक आए और गरबा के डीजे साउंड की टाइमिंग को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि आयोजकों का कहना है कि गरबा ऐसा त्योहार है, जिसे लोग दिल खोलकर खेलते हैं। इसमें गरबा साउंड का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर गरबा साउंड की अनुमति को रात 12 बजे से थोड़ा ज्यादा बढ़ा दिया जाए, तो गुजरात के नागरिक गरबा का त्योहार पूरे उत्साह से मना पाएंगे।
यह भी पढ़ें: गुजरात के लोगों के लिए CM भूपेन्द्र पटेल का बड़ा फैसला, 245.30 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मंत्री का गरबा को लेकर बड़ा ऐलान
गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि आयोजक और राज्य के नागरिकों के लिए गुजरात सरकार ने पिछले साल की तरह इस साल भी देर रात तक गरबा के आयोजन का आदेश दिया गया है। रात में 1-2 बजे तक साउंड सिस्टम में गरबा का आयोजन स्थानीय पुलिस आयोजक के साथ मिलकर करेगी। लेकिन बैंड का साउंड अस्पताल और रिहायशी इलाके में देर रात के बाद कम किया जाएगा। इससे किसी को तकलीफ या नुकसान हो, इसका भी ध्यान पुलिस और आयोजक मिलकर रखेंगे। इससे गुजरात में नवरात्रि के अवसर पर सभी व्यापारी भी देर रात तक अपनी दुकानें खुली रख पाएंगे।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines