गुजरात के लोगों के लिए CM भूपेन्द्र पटेल का बड़ा फैसला, 245.30 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

CM Bhupendra Patel Big Decision: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य में रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संकरे पुल-संरचनाओं को चौड़ा करने का निर्णय लिया है।

CM Bhupendra Patel Big Decision

CM Bhupendra Patel Big Decision: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम भूपेन्द्र पटेल राज्य के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे है। सीएम भूपेन्द्र पटेल हमेशा राज्य के लेगों के हित के लिए अहम फैसले लेते आए हैं। अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने एक महत्वपूर्ण जनोन्मुखी फैसला लिया है। सीएम भूपेन्द्र पटेल ने राज्य में रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए संकरे पुल-संरचनाओं को चौड़ा करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

पुल-संरचनाओं के चौड़ीकरण को मंजूरी

सीएम भूपेन्द्र पटेल ने राज्य में 20 रास्तों पर सड़कों की तुलना में संकीर्ण 41 मौजूदा पुलों और उसके स्टकचर के चौड़ीकरण के लिए 245.30 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। राज्य का सड़क और भवन विभाग अब सड़कों की चौड़ाई के अनुरूप ऐसे संकीर्ण पुलों और संरचनाओं को चौड़ा करने का कार्य करेगा। राज्य में कुल 41 पुल या संरचनाएं हैं जिनकी चौड़ाई सड़कों की चौड़ाई से कम है। इसके परिणामस्वरूप ऐसे पुल-संरचनाओं पर यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

विज्ञापन

245.30 करोड़ रुपये हुए अलॉट

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के ध्यान में आते हुए, उन्होंने संकीर्ण पुलों और संरचनाओं के चौड़ीकरण के लिए यह 245.30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना न पड़े और तेज और सुरक्षित परिवहन मिल सके। मुख्यमंत्री के इस जनकल्याणकारी निर्णय से आने वाले दिनों में प्रदेश के सड़क अधोसंरचना नेटवर्क में नागरिकों को और अधिक सुविधाजनक नेटवर्क उपलब्ध होगा तथा जीवनयापन में सुगमता बढ़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ