गृह राज्य मंत्री ने बुलडोजर कार्रवाई पर जामनगर पुलिस को दी शाबाशी, बोले- डंडे की जहां जरूरत...

Harsh Sanghavi Praised Jamnagar Police On Bulldozer Action: गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने जामनगर पुलिस की तारीफ कर कहा कि अपराधी को जो भाषा समझ में आए, उसी में जवाब देना चाहिए।

harsh sanghvi bulldozer

हर्ष संघवी।

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद 

विज्ञापन

Harsh Sanghavi Praised Jamnagar Police On Bulldozer Action: एक दिन पहले ही गुजरात के जामनगर प्रशासन ने पुलिस बंदोबस्त के बीच गैंगरेप के आरोपी हुसैन गुल मोहम्मद शेख के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमित किया हुआ फार्म हाउस जमींदोज कर दिया था। इस पर गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी ने जामनगर पुलिस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें हमारे डंडे को जहां जरूरत हो, वहां खुले तौर पर उपयोग करना ही चाहिए। गुनहगार जो भाषा समझता हो। उसे जो भी भाषा आती हो, उसी भाषा में उसे समझा सके, उसे ही पुलिस कहते हैं। उन्होंने जामनगर एसपी और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी।

विज्ञापन

जुलूस निकालने पर क्या कहा?

अभी कुछ समय से गुजरात में लगातार अपराधियों को पड़कर पुलिस उनका जुलूस निकाल रही है। इस पर कई बार पुलिस को आलोचना का भी सामना करना पड़ता है, तो वहीं कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस पर भी हर्ष संघवी का बयान सामने आया।

विज्ञापन

अपराधियों का जुलूस निकालने पर उन्होंने कहा कि अभी गुजरात पुलिस ने एक बात तो तय कर ली गई है कि राज्य के लोगों को किसी भी टपोरी द्वारा हैरान-परेशान करने में आएगा तो उसका वरघोड़ा (जुलूस) जरूर निकाला जाएगा। गौरतलब है कि गुजरात पुलिस की ओर से बुलडोजर एक्शन लिया जा रहा है। जबकि कई मामलों में आरोपियों की सरेआम परेड कराई जाती है। जिसमें वह लंगड़ाते हुए पैदल चलते नजर आते हैं। इसी एक्शन की वजह से गुजरात की पुलिस देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि हाल ही में गुजरात के जामनगर में एक युवती से गैंगरेप किया गया। इस युवती को फ्लैट पर काम के बहाने बुलाया गया था। जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। युवती को अश्लील तस्वीरें वायरल करने की भी धमकी दी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ