भ्रष्टाचार से बनाई संपत्ति पर चलेगा जब्ती का चाबुक, गुजरात सरकार ला रही है सख्त कानून

Gujarat Govt is Bringing Strict Law: गुजरात सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध के जरिए जुटाई गई संपत्तियों को जब्त करने के लिए एक नया कानून तैयार किया है।

Gujarat Govt is Bringing Strict Law
विज्ञापन

Gujarat Govt is Bringing Strict Law: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध के जरिए जुटाई गई संपत्तियों को जब्त करने के लिए एक नया कानून तैयार किया है। इस नए कानून को लेकर गुजरात स्पेशल कोर्ट विधेयक 2024 को विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। इसके तहत अपराधों और संचित संपत्ति के मामलों के जल्द न्याय के लिए एक स्पेशल कोर्ट का गठन किया जाएगा।

गुजरात स्पेशल कोर्ट बिल आएगा

स्पेशल कोर्ट विधेयक 2024 का उद्देश्य भ्रष्टाचार और अपराध के जरिए से कमाई गई संपत्ति जब्ती के प्रोसेस को तेज करना है। इसके अलावा आपराधिक मामलों में इस्तेमाल होने वाली संपत्तियों को भी जल्द जब्त करने बारे में भी कहा गया है। एक स्पेशल कोर्ट के गठन से इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने काम थोड़ा आसान हो जाएगा। राज्य के कानूनी या नैतिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए ऐसी गतिविधि में शामिल व्यक्ति के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी।

Advertisment

दोषी ठहराए जाने के बाद क्या

एक विशेष अदालत अपने द्वारा दोषी ठहराए गए व्यक्ति को उस अपराध के लिए कानून द्वारा अधिकृत सजा दे सकती है जिसके लिए ऐसे व्यक्ति को दोषी ठहराया गया है। इस न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की जा सकती है, लेकिन विशेष न्यायालय के फैसले, सजा या आदेश के खिलाफ या सर्टिओरीरी या समीक्षा की रिट के खिलाफ किसी भी अदालत में कोई अपील नहीं की जाएगी। हालांकि, जांच अधिकारी को जब्ती का नोटिस जारी करना होगा। यदि जब्त की गई संपत्ति का बाजार मूल्य अधिकृत अधिकारी के पास जमा कर दिया जाए तो संपत्ति जब्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ