Gujarat Bridge Collapse Tragedy Update: गुजरात के वडोदरा में हुए मुजपुर-गंभीरा पुल हादसे के पीड़ितों को 62 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। दरअसल, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार अत्यंत संवेदनशील है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा घोषित की गई आर्थिक सहायता के अंतर्गत उपलब्ध सूची के अनुसार प्रभावितों को कुल 62 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:गुजरात पुल हादसे में बड़ा एक्शन, 4 इंजीनियर सस्पेंड, अब तक 15 लोगों की मौत
बिना देरी किए वितरित किए गए चेक
हादसे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत की गई थी और बिना किसी देरी के इसे वितरित भी किया गया। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई थी। छोटाउदेपुर के सांसद जशुभाई राठवा और पादरा के विधायक चैतन्य सिंह झाला ने सहायता राशि के चेक बांटे। उपलब्ध सरकारी सूची के अनुसार, हादसे में घायल हुए 4 लोगों और 15 मृतकों के परिजन को चेक बांटे गए। सांसद जशुभाई राठवा और पादरा के विधायक ने हादसा पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:गुजरात में पुल हादसा ‘एक्ट ऑफ गॉड है या एक्ट ऑफ फ्रॉड’? विपक्षी नेताओं ने BJP पर साधा निशाना
पादरा तालुका के पास हुआ था हादसा
मुजपुर-गंभीरा पुल दुर्घटना 9 जुलाई 2025 को गुजरात के वडोदरा जिले में पादरा तालुका के पास महीसागर नदी पर हुई थी। नदी पर बना गंभीरा पुल अचानक ढह गया था। यह पुल वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता था और मध्य गुजरात को सौराष्ट्र क्षेत्र से जोड़ता था, लेकिन 9 जुलाई 2025 को सुबह 43 साल पुराने इस पुल का एक 12 मीटर लंबा स्लैब अचानक ढह गया। पुल का एक हिस्सा ढहने से 2 ट्रक, एक SUV कार, एक पिकअप वैन, एक बाइक 110 फीट नीचे महीसागर नदी में गिर गई थी। वहीं एक टैंकर पुल के टूटे हिस्से पर लटक गया था। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें:कितना पुराना है वडोदरा में गिरा पुल? दो जिलों का टूटा कनेक्शन, 100 गांव प्रभावित
NDRF-SDRF ने चलाया था रेस्क्यू ऑपरेशन
6 लोग घायल हुए थे, जिन्हें वडोदरा के SSG अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय पुलिस, स्थानीय प्रशासन, NDRF, SDRF और स्थानीय तैराकों ने बचाव अभियान चलाया था। टूटे स्लैब को हटाने के लिए 20 हॉर्स पावर की डायमंड वायर कटिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया था। पिकअप ड्राइवर अनवर शाह ने नदी में गिरने से पहले वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई थी। गंभीरा पुल 1981-82 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाया गया था, जिसमें ‘क्रॉस आर्म पियर कैप’ तकनीक का इस्तेमाल हुआ था। 900 मीटर लंबा यह पुल 23 खंभों पर टिका था और 1985 से इस्तेमाल हो रहा था।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines