अहमदाबाद प्लेन क्रैश का पहला वीडियो आया सामने, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कई यात्रियों के मरने की खबर है। प्लेन क्रैश का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें आसमान में उठता धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

passenger plane crashed

एअर इंडिया का प्लेन क्रैश।

Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया। एअर इंडिया का पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्लेन क्रैश होते ही आसमान में धुएं का गुबार उठते हुए दिखाई दे रहा है। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। प्लेन क्रैश का पहला वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

एअर इंडिया जो विमान क्रैश हुआ है, उसका नाम बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था। इस प्लेन में 300 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। हालांकि, यह विमान लंदन जा रहा था, इसलिए प्लेन में ईंधन की मात्रा अधिक होती है। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, वैसे ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसामान से जमीन पर गिरते ही प्लेन में आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा।

विज्ञापन

अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है और सभी केंद्रीय सहायता का वादा किया है।

विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ