Gujarat: वापी की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के वलसाड जिले के वापी में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फिलहाल, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

vapi plastic fire news
विज्ञापन

गुजरात के वापी में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से काफी नुकसान हो गया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। फायर ऑफिसर ने बताया कि आग रोकने का काम अभी जारी है और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि गारमेंट जोन स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई है और 80% आग पर अब तक काबू पा लिया गया है। पांच फोर टेंडर घटनास्थल पर हैं।

Advertisment

आग लगने का कारण साफ नहीं 

मौके पर पहूंची फायर डिपार्टमेंट अपना काम कर रही है। पुलिस भी इस आग लगने की घटना की जांच कर रही है। फिलहाल, आग कैसे लगी है। इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। यह घटना रात की है। इसलिए जांच अच्छे से हो रही है।

प्लास्टिक फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक

यह आग गारमेंट जोन स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी, जिसमें किसी के मरने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है। फैक्टरी में आग किस वजह से लगी है, इसका साफ कारण नहीं पता चल पाया है। सबसे अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। फिर भी फायर डिपार्टमेंट के साथ-साथ पुलिस अच्छे से चेक कर रही है। इस आग से फैक्टरी में रखा सामान जलकर खाक हो चुका है। आग में जला सामान लाखों का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ