Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Ahmedabad Hospital Fire: अहमदाबाद में शनिवार सुबह एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना के बाद दमकल की 31 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। कहा जा रहा है कि आग की घटना के बाद अस्पताल के करीब 100 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। घटना शाहीबाग के राजस्थान हॉस्पिटल की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह-सुबह आग राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में लगी। हालांकि, बेसमेंट में आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि चूंकि बेसमेंट में आग लगी हुई थी, इसलिए दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए अंदर गए, लेकिन आग के साथ भारी धुआं होने के कारण वे ज्यादा देर तक अंदर नहीं रह सके। पंखे से धुआं उड़ाया जा रहा है और अगर जरूरी हुआ तो अस्पताल की पार्किंग की छत को तोड़ा जा सकता है।
#WATCH | Gujarat | Fire breaks out at a hospital in Ahmedabad's Sahibaug area. Around 20-25 fire tenders on the spot. pic.twitter.com/qCoFvUKZyt
— ANI (@ANI) July 30, 2023
राजस्थान अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद मरीजों को पास के आनंद अस्पताल के साथ-साथ ओसवाल और बीएपीएस अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल एक भी मरीज अस्पताल में नहीं है।
अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया है और वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। घेराव सर्किल से राजस्थान हॉस्पिटल की ओर आना बंद कर दिया गया है। शाहीबाग ब्रिज से राजस्थान हॉस्पिटल की ओर जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई है। उपायुक्त रमेश मेरजा ने कहा कि अधिकांश मरीजों को अस्पताल से स्थानांतरित कर दिया गया है।
उधऱ, फायर ऑफिसर जयेश खड़िया का कहना है कि राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई। हमें सुबह करीब 4:30 बजे फोन आया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बेसमेंट में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।