Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 साल के युवक ने अपने पिता की हत्या के आरोपी को ट्र्क से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी जब 8 साल का था तो उसके पिता को इसी तरह कुचल कर मार दिया था। बचपन से ही हत्यारों की कहानियां सुनकर बड़ा हुआ था। उसने पिता के हत्यारे को मारने के लिए 22 साल इंतजार किया था।
50 साल के नखत सिंह भाटी मंगलवार को अपनी साइकिल से जा रहा थे, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। नखत सिंह भाटी अहमदाबाद के थलतेज स्थित एक काॅलोनी में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। शुरुआत में पुलिस ने इसे एक दुर्घटना माना लेकिन आरोपी ने भाटी का कुचलने के बाद भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर जाने के बाद दबोच लिया।
यह है पूरा मामला
जांच में सामने आया कि आरोपी ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सुनियोजित योजना के तहत इस हादसे को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर एसए गोहिल ने बताया कि 2002 में गोपाल के पिता हरि सिंह भाटी को राजस्थान के जैसलमेर में एक ट्रक ने कुचलकर मार डाला था। मामले में नखत और उसके 4 भाइयों को हरि सिंह की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था और इसके बाद 7 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। गोहिल ने कहा कि गोपाल तब से बदला लेने की प्रतीक्षा कर रहा था।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा से राहुल गांधी के सीधे महाराष्ट्र पहुंचने के मायने क्या? सांगली, कोल्हापुर… 70 सीटों का खेल!
8 लाख रुपये में खरीदा पिकअप ट्रक
पुलिस ने बताया कि गोपाल ने पिछले सप्ताह ही 8 लाख रुपये में पिकअप ट्रक खरीदा था। इसके लिए उसने 1.25 लाख रुपये का डाउन पेमेंट भी किया। इंस्पेक्टर ने कहा कि गोपाल के मोबाइल रिकाॅर्डिंग से पता चला कि वह पिछले सप्ताह नखत के घर के आसपास कई बार गया था। उसने कई बार रेकी की थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि नखत और गोपाल के परिवारों के बीच पिछले कई समय से दुश्मनी चली आ रही थी।
ये भी पढ़ेंः युवराज सिंह को गला काटने की धमकी देना वाला बन चुका है बॉक्सर, अब रिंग में छुड़ाता है विरोधियों के छक्के
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines