युवराज सिंह को गला काटने की धमकी देना वाला बन चुका है बॉक्सर, अब रिंग में छुड़ाता है विरोधियों के छक्के

Yuvraj Singh: साल 2007 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की लड़ाई इंग्लैंड के पूर्व कप्तान से हुई थी। हालांकि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड का ये खिलाड़ी प्रोफेशनल बॉक्सर बन गया था।

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh: टी-20 विश्व कप 2007 भारतीय फैंस के अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए खास रहा था। इस टूर्नामेंट में भारत युवा एमएस धोनी की अगुवाई में भाग ले रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया मुकाबला लगभग सभी दर्शकों को याद होगा। पू्र्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इसी मैच में लगातार 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे। हालांकि 6 छक्के लगाने से पहले युवी की लड़ाई एंड्रयू फ्लिंटॉफ से हुई थी। क्रिकेट छोड़ने के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ बॉक्सर बन गए थे। बॉक्सिंग के अलावा एंड्रयू फ्लिंटॉफ कई खेल में अपना हाथ अजमा चुके हैं।

संन्यास के बाद बॉक्सर बने थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ

क्रिकेट छोड़ने के बाद फ्लिंटॉफ ने बॉक्सिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई जाने माने बड़े खिलाड़ियों को मात दी थी। एंड्रयू का शुमार इंग्लैंड के प्रोफेशनल बॉक्सरों में किया जाने लगा। उन्होंने अमेरिका के जाने माने मुक्केबाज रिचर्ड डॉसन को भी एक मैच में हराया था। ये मुकाबला उन्होंने पॉइंट्स के आधार पर जीता था। बता दें कि फ्लिंटॉफ शतरंज भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह टीवी प्रजेंटर के रूप में भी काम कर चुके हैं। फ्लिंटॉफ अभी भी बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भाग लेते हैं।

बीच मैदान पर भिड़े थे दोनों खिलाड़ी

विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एंड्रयू फ्लिंटॉफ और युवराज सिंह के बीच तीखी बहस हुई थी। युवराज ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे। तब इस दौरान फ्लिंटॉफ ने उन्हें गाली देते हुए कहा था कि तुम्हारा शॉट काफी घटिया था। जिसके बाद युवराज ने उन्हें कहा था कि तुम घटिया हो। एंड्रयू ने युवराज को गला काटने की भी धमकी दी थी। जिसके बाद युवराज ने स्टूअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

11 साल लंबा रहा करियर

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड के लिए साल 1998 में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 79 मैच में 31.77 की औसत के साथ 3845 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 226 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा 141 वनडे मैच में उन्होंने 32.01 की औसत के साथ 3394 रन बनाए थे। वहीं उन्होंने 169 विकेट भी हासिल किए, जबकि 7 टी-20 मैच में उन्होंने 76 रन बनाने के अलावा 5 विकेट भी झटके। इंग्लैंड के लिए उन्होंने आखिरी मुकाबला साल 2011 में खेला था। टेस्ट में उनके नाम 5 शतक के अलावा 26 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 18 अर्धशतक निकले थे।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ