बदले की जिद ऐसी कि 22 साल किया इंतजार, बेटे ने पिता के हत्यारे को ट्रक से कुचल कर मार डाला, जानें पूरा मामला

Son Take Revenge Father Murder in Ahmedabad:  गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 22 साल बाद आरोपी की हत्या कर पिता के मर्डर का बदला लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

World News in Hindi

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 साल के युवक ने अपने पिता की हत्या के आरोपी को ट्र्क से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी जब 8 साल का था तो उसके पिता को इसी तरह कुचल कर मार दिया था। बचपन से ही हत्यारों की कहानियां सुनकर बड़ा हुआ था। उसने पिता के हत्यारे को मारने के लिए 22 साल इंतजार किया था।

50 साल के नखत सिंह भाटी मंगलवार को अपनी साइकिल से जा रहा थे, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। नखत सिंह भाटी अहमदाबाद के थलतेज स्थित एक काॅलोनी में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। शुरुआत में पुलिस ने इसे एक दुर्घटना माना लेकिन आरोपी ने भाटी का कुचलने के बाद भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर जाने के बाद दबोच लिया।

यह है पूरा मामला

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सुनियोजित योजना के तहत इस हादसे को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर एसए गोहिल ने बताया कि 2002 में गोपाल के पिता हरि सिंह भाटी को राजस्थान के जैसलमेर में एक ट्रक ने कुचलकर मार डाला था। मामले में नखत और उसके 4 भाइयों को हरि सिंह की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था और इसके बाद 7 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। गोहिल ने कहा कि गोपाल तब से बदला लेने की प्रतीक्षा कर रहा था।

8 लाख रुपये में खरीदा पिकअप ट्रक

पुलिस ने बताया कि गोपाल ने पिछले सप्ताह ही 8 लाख रुपये में पिकअप ट्रक खरीदा था। इसके लिए उसने 1.25 लाख रुपये का डाउन पेमेंट भी किया। इंस्पेक्टर ने कहा कि गोपाल के मोबाइल रिकाॅर्डिंग से पता चला कि वह पिछले सप्ताह नखत के घर के आसपास कई बार गया था। उसने कई बार रेकी की थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि नखत और गोपाल के परिवारों के बीच पिछले कई समय से दुश्मनी चली आ रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ