Gujarat News: गुजरात के वलसाड जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य की एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड यानी ATS ने वापी में एक गुप्त MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में करीब 25 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें एक पैरोल से फरार आरोपी और उसका बेटा भी शामिल है. छापेमारी के दौरान ATS को मौके से बड़ी मात्रा में केमिकल्स, उपकरण और तैयार नशीले पदार्थ मिले हैं.
छिपाकर चलाई जा रही थी फैक्ट्री
गुजरात ATS और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है. टीम ने एक सूचना पर वलसाड ज़िले के चला इलाके में गुप्त रूप से चल रही सिंथेटिक ड्रग्स की फैक्ट्री पर छापा मारा गया. यह यूनिट एक छोटे औद्योगिक इकाई के रूप में छिपाकर चलाई जा रही थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस फैक्ट्री से तैयार की जा रही MD ड्रग्स को गुजरात और पड़ोसी राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था. गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों में मुख्य साज़िशकर्ता भी शामिल है. जो पहले सजा काट चुका था और पैरोल जंप कर फरार था. उसका बेटा भी फैक्ट्री की रोजमर्रा की गतिविधियों को संभालता था. इनके अलावा तीन और सहयोगियों को भी पकड़ा गया है, जो उत्पादन और सप्लाई चेन से जुड़े थे.
यह भी पढ़ें- गुजरात में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी, तोड़ी नेम प्लेट, ब्लैक फिल्म निकलवाने पर हुआ विवाद
पिछले 7 सालों में 40 हजार करोड़ की ड्रग्स बरामद
ATS ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जब्त किए गए नशीले पदार्थों के सैंपल को FSL लैब भेज दिया गया है, ताकि ड्रग्स के प्रकार और मात्रा की पुष्टि की जा सके. पुलिस के मुताबिक, जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. गुजरात में शराबबंदी कानून तो पहले ही नाम मात्र रह गया है, लेकिन अब उससे भी बड़ा खतरा ड्रग्स कारोबार के तेजी से फैलने का है. पिछले सात सालों में गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 40 हजार करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद हो चुका है. यानी औसतन हर दिन करीब 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स राज्य में पकड़ी जा रही है. नशाखोरी और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ ये कार्रवाई भले ही बड़ी कार्रवाई मानी जा रही हो, लेकिन सवाल यही है कि आखिर गुजरात में ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा? क्या राज्य सरकार के पास इस बढ़ते खतरे से निपटने का कोई ठोस प्लान है?
यह भी पढ़ें- गुजरात पुलिस ने 100 लोगों को गिरफ्तार किया
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines