गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर भरूच मनरेगा घोटाले के आरोप में एक्शन हुआ है। गुरुवार रात पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की है। इस मामले में हांसोट टीडीओ ऑफिस के संविदा कर्मचारी राजेश टेलर को भी गिरफ्तार किया गया है।
56 गांवों में करीब 7.30 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला
इस मामले में सहायक परियोजना प्रबंधक प्रतीक उदय सिंह चौधरी की शिकायत ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि भरूच जिले के आमोद, जंबूसर और हांसोट तालुका के 56 गांवों में करीब 7.30 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला किया गया है। इस घोटाले में गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा सहित कई अन्य भी आरोपी हैं।
पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
प्रतीक उदय सिंह चौधरी का आरोप है कि मनरेगा योजना के तहत करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई है। फिलहाल ने मामले में कांग्रेस के उपाध्यक्ष हीरा जोटवा और राजेश टेलर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे घोटाले में दो फर्मों पर पार्टनर होने का आरोप हीरा जोटवा पर लगा है। पुलिस जांच में आरोप सही भी पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य फर्मों के भी मालिकों की जांच चल रही है। सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में कई और बड़े लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। कार्रवाई सरकार के चहेतों पर होनी चाहिए, लेकिन उल्टा विपक्षी दलों के नेताओं को फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
भारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
2 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
2 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
5 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
7 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
9 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
10 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
11 days agoपंजाब से गुजरात का सफर होगा आसान, 1316 KM का एक्सप्रेसवे चार राज्यों को जोड़ेगा
12 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines