गुजरात के गोंडल में बनेगे 2 नए बड़े पुल, CM भूपेन्द्र पटेल ने दी 56.84 करोड़ रुपये की मंजूरी

Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गोंडल नगर में 2 नए चार-लेन पुलों के निर्माण के लिए 56.84 करोड़ रुपये अलॉट करने की मंजूरी दे दी है।

Gujarat CM Bhupendra Patel (9)
विज्ञापन

Gujarat CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल प्रदेश को विकास की उचांइयों पर पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी मुहीम के तहत सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गोंडल नगर में 2 नए चार-लेन पुलों के निर्माण के लिए 56.84 करोड़ रुपये अलॉट करने की मंजूरी दे दी है। इन दोनों पुलों का निर्माण स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत किया जाएगा। योजना के तहत एक पुल गोंडल में पंजरापोल के पास 28.02 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। वहीं दूसरा पुल फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे सरकारी अस्पताल चौक के पास 28.82 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

विज्ञापन

नए पुलों का निर्माण

इन दोनों नए पुलों के निर्माण से भावनगर-अटकोट से जूनागढ़ के बीच सफर काफी आसान हो जाएंगी। इसके साथ ही घोघावदार मोविया से जूनागढ़ और कोटडा से जेतपुर-जूनागढ़ की ओर जाने वाली गाड़ियों को फोर-लेन ब्रिज की सुविधा भी मिलेगी। इन दो नए पुलों के अलावा सीएम भूपेन्द्र पटेल ने गोंडली नदी पर शाही युग के 100 साल से अधिक पुराने दो जीवित पुलों के जीर्णोद्धार के लिए 22.38 करोड़ रुपये के आवंटन को भी मंजूरी दी है।

सरदार ब्रिज का निर्माण

जानकारी के अनुसार, गोंडल शहर की गोंडल नदी पर बने 100 साल से ज्यादा पुराने 2 पुलों पर लोगों का आना-जाना हुआ करता था। क्योंकि अब बहुत पुराना हो गया है इस लिए आसपास के गांवों और तालुकों से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इसकी वजह से गोंडल से सुरेश्वर चौक तक केवल 1 लेन नेशनल हाइवे 27 डायवर्जन के लिए मौजूद है। इसके साथ ही सेंट्रल टॉकीज से सरकारी अस्पताल तक मौजूदा पुल का जीर्णोद्धार 17.90 करोड़ रुपये की लागत से और पंजरा पोल के पास मौजूदा सरदार ब्रिज का निर्माण 4.47 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ